फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wedding packages and the expectation of winter have increased the heat in the electronics market.

Lucknow News: सहालग पैकेज व सर्दी की उम्मीद ने बढ़ाई इलेक्ट्रॉनिक बाजार में गर्मी

Fri, 07 Nov 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Wedding packages and the expectation of winter have increased the heat in the electronics market.
लखनऊ। सर्द हवाओं की दस्तक ने इस बार कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। पिछले साल ठंड कम पड़ने से जो इलेक्ट्रॉनिक कारोबार सुस्त रहा था, वह इस बार 20 फीसदी की बढ़त के साथ गर्माने लगा है। मौसम विभाग के अनुमान और सहालग सीजन की शुरुआत ने थोक से लेकर रिटेल तक बाजार को नई रफ्तार दी है।
विज्ञापन

नाका बाजार के थोक कारोबारी रमनदीप सिंह बताते हैं कि पिछले सीजन में ब्लोअर और गीजर का करीब 25 फीसदी स्टॉक बचा रह गया था। इस बार कारोबारी रिस्क कम करने के बजाय डिमांड ग्रोथ पर दांव लगा रहे हैं। कंपनियों की ओर से डीलरों को अग्रिम स्टॉकिंग पर 10-15% तक डिस्काउंट और फ्री स्कीमें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

इंदिरानगर के कारोबारी अनिरुद्ध निगम का कहना है कि सर्दियों के साथ घरेलू उपकरणों की कैटेगरी भी मजबूत हो रही है। सहालग पैकेज के चलते मिक्सी, फ्रिज, वाॅशिंग मशीन, एलईडी टीवी और आयरन जैसे उपकरणों की कॉम्बो सेल बढ़ गई है। 70 हजार से लेकर सवा लाख रुपये तक के पैकेज की मांग मध्य वर्गीय परिवारों में सबसे अधिक है। रिटेल से थोक कारोबार तक, बाजार में अभी ब्लोअर और गीजर सेगमेंट में 20-25% प्रॉफिट मार्जिन दर्ज किया जा रहा है। कारोबारी उम्मीद जता रहे हैं कि नवंबर के अंत तक यह ग्राफ 35% तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed