{"_id":"65563ff81e86aa067a009f84","slug":"weather-will-change-again-in-up-there-will-be-a-big-difference-in-temperature-after-two-days-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में फिर बदलेगा मौसम: दो दिन के बाद तापमान में आएगा बड़ा अंतर, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में फिर बदलेगा मौसम: दो दिन के बाद तापमान में आएगा बड़ा अंतर, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
Thu, 16 Nov 2023 10:48 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:48 PM IST
सार
19 को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से पर असर दिखेगा और 20 को लखनऊ में असर पता चलेगा। मौसम के बदलने से सर्दी बढ़ सकती है
विज्ञापन
आने वाले दिनों में बदल सकता है मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में मौसम बदलने वाला है। बीते एक सप्ताह में न्यूनतम पारे में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान भी गिरा है, पर रात के पारे से कम। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन बाद एक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है, इस कारण हवा का रुख बदलेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पछुआ हवा चलने से फिर नमी बढ़ेगी।
विज्ञापन
19 को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से पर असर दिखेगा और 20 को लखनऊ में असर पता चलेगा। मौसम के बदलने से सर्दी बढ़ सकती है। रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आ सकती है। वेस्ट यूपी में इसका असर ज्यादा दिख सकता है। हल्का कोहरा भी सुबह नजर आ सकता है। बीते 10 नवंबर की बात करें तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री था, जबकि अधिकतम पारा 30 डिग्री दर्ज हुआ था। जबकि 16 नवंबर को अधिकतम पारा 28.9 डिग्री था, जबकि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
पहाड़ों पर हुई थी बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से ठंडक ने दस्तक दे दी है। उत्तराखंड में बदरी-केदार घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछने के बाद पारा मानइन से 9 डिग्री नीचे तक चला गया है।
विज्ञापन