{"_id":"64a4ceaafd29c13a730012c4","slug":"weather-update-and-forecast-in-up-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवाओं की तेजी बढ़ी, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवाओं की तेजी बढ़ी, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम
Wed, 05 Jul 2023 07:30 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 05 Jul 2023 07:30 AM IST
सार
यूपी की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश में बारिश की रफ्तार बढ़ने वाली है। ऐसा बंगाल की खाड़ी से उठने वाली पुरवाई हवाओं में बढ़ी तेजी की वजह से होगा।
विज्ञापन
rain
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन का स्वागत मंगलवार को मानसूनी झमाझम ने किया। दिन भर बादल डेरा डाले रहे, कहीं बरसे और कहीं रिमझिम फुहारों के बाद थम गए। मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी में अच्छी बरसात के आसार जताए हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश में बारिश की रफ्तार बढ़ने वाली है। ऐसा बंगाल की खाड़ी से उठने वाली पुरवाई हवाओं में बढ़ी तेजी की वजह से होगा।
विज्ञापन
बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर बीते कुछ दिनों से लगातार जारी है। सोमवार को दिन भर में बादल-आते जाते रहे। अचानक रात 11 बजे के बाद ठंडी हवाओं संग आए बादल जमकर बरसे और आधी रात तक बरसात होती रही। मंगलवार को भी यही क्रम जारी रहा। सुबह 8.30 बजे तक राजधानी में 38.1 मिमी से ज्यादा बरसात रिकार्ड हुई। जो सामान्य से कहीं ज्यादा रही।
विज्ञापन
हालांकि बरसात के बावजूद नमी की अधिकता के चलते उमस लोगों को बेहाल करती रही। इस बीच माहौल में 97 फीसदी आद्रता दर्ज हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवाओं की तेजी बढ़ी है।
विज्ञापन
इसके चलते आगामी एक-दो दिन लखनऊ समेत प्रदेश में बरसात की तेजी बढ़ेगी। कहीं-कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, अधिकतम पारा सोमवार के 34.3 की तुलना में 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में भी तापमान के इसी के आसपास बने रहने की उम्मीद है।