फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weather update and forecast for up and other district

यूपी का मौसम: प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका

Wed, 12 Jul 2023 08:26 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Jul 2023 08:26 PM IST
सार

यूपी में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में अत्यधिक वर्षा हो सकती है। 

विज्ञापन
weather update and forecast for up and other district
बरसात के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानसून के अनुकूल परिस्थतियां लगातार सक्रिय हैं। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 40 से अधिक इलाके अलर्ट पर हैं। लखनऊ में बुधवार की सुबह तक 13.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकअतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता लगातार बनी हुई है। इसी के साथ-साथ कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। कहीं-कहीं भारी और कहीं बहुत भारी बारिश के आसार हैं। बुधवार को सर्वाधिक बारिश 49 मिमी मेरठ में रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ इस वक्त जम्मू के ऊपर है, जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा उत्तर भारत के इलाकों में बारिश होगी।  मौसम विभाग ने श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


इन जिलों में येलो अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, अयोध्या, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, शहजहांपुर, संभल व बदायूं व आसपास के इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी।
विज्ञापन


राजधानी में सुबह हुई बारिश

यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह जमकर बारिश हुई। कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया बादल छटते गए। कई इलाकों में धूप तो कुछ जगह धुंध रही। बुधवार को दिन भर में महज 4 मिमी बरसात हुई। इसके विपरीत राजधानी के आसपास बाराबंकी, बहराइच, गोंडा इलाके में अत्यधिक भारी बरसात रिकॉर्ड हुई। रुक-रुक कर होती बारिश के कारण उमस से लोग बेहाल हो रहे हैं। बुधवार को आद्रता का प्रतिशत 92 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed