फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: There will be good rain in these districts of the state today, Meteorological Department has i

यूपी का मौसम:प्रदेश के इन जिलों में आज होगी अच्छी बारिश, आठ अगस्त तक के लिए मौसम विभाग ने जारी किए पूर्वानुमान

Tue, 06 Aug 2024 06:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 06 Aug 2024 06:47 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में मौसम बारिश के अनुकूल बना हुआ है। हालांकि कई जगहों पर निकलने वाली धूप उमस को बढ़ा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कुछ पूर्वानुमान जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Weather of UP: There will be good rain in these districts of the state today, Meteorological Department has i
लखनऊ में आज हो सकती है बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में बारिश का दौर जारी है। हालांकि कुछ जिलों में धूप निकलने से उमस बढ़ने की भी खबरे हैं।  मौसम विभाग ने मंगलवार को देवरिया, गोरखपुर समेत तराई क्षेत्रों सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर व आसपास में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बारिश का यह सिलसिला तीव्रता और क्षेत्रफल में विस्तार के साथ अगले 8 अगस्त तक जारी रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, सोमवार को तराई इलाकों में हुई बारिश से लागों को उसम भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो सोमवार को प्रदेश में कानपुर में सर्वाधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वाराणसी में 35.8 डिग्री और प्रयागराज में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, प्रदेश में बाराबंकी में सबसे कम 23 डिग्री सेल्सियस तो बस्ती व झांसी में 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन


आज रिमझिम बारिश के आसार
 राजधानी में रविवार रात झमाझम बारिश के बाद सोमवार को दिन में धूप और उमस भरी गर्मी ने दोबारा तेवर दिखाए। तापमान में 1.6 डिग्री के उछाल और हवा में नमी ने लोगों को परेशान किया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। बूंदाबांदी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहने के संकेत हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार से लखनऊ में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में बढ़ोतरी की उम्मीद है जो आठ अगस्त तक रह सकती है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रात का तापमान 2 डिग्री की गिरावट के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed