फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Monsoon trough shifted from south to north, there will be a big change in the intensity of rai

यूपी का मौसम: दक्षिण से उत्तर की ओर खिसका मानसून टर्फ, बारिश की तीव्रता में आएगा ये बड़ा बदलाव

Tue, 03 Sep 2024 12:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 03 Sep 2024 12:05 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में मानसून जारी तो है लेकिन उसने अपनी गति में थोड़ा बदलाव किया है। दिशा और गति बदलने से बारिश के क्रम में बदलाव आने की संभावना है। 


 

विज्ञापन
Weather of UP: Monsoon trough shifted from south to north, there will be a big change in the intensity of rai
यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बीच सोमवार को कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। वहीं, तापमान में गिरावट से लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून ट्रफ के दक्षिण से उत्तर की ओर खिसकने के कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इधर, सोमवार को सुल्तानपुर में 1.8 मिमी और झांसी में 0.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रयागराज व बस्ती में सर्वाधिक 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बलिया में 35 डिग्री और वाराणसी में 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो गाजीपुर में सबसे कम 24 डिग्री सेल्सियस, चुर्क में 24.6 डिग्री और बरेली व मेरठ में 25.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 

विज्ञापन


राजधानी में अगले कुछ दिन बूंदाबादी के आसार
राजधानी में सोमवार को भी विभिन्न जगहों पर बूंदाबांदी हुई। रुक रुक कर हुई हल्की बारिश के बाद बीच में धूप भी खिली। गोमतीनगर, अमौसी समेत शहर के बाहरी इलाकों समेत अन्य पॉकेट्स में हुई बारिश की वजह से दिन व रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को लखनऊ में शाम 5:30 तक 5.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून ट्रफ के दक्षिण से उत्तर की ओर खिसकने की वजह से मानसून फिर से सक्रिय हुआ है। इसके असर से लखनऊ में अगले कुछ दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान1.9 डिग्री गिरावट के साथ 35 डिग्री दर्ज हुआ तो वहीं न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


क्या होती है मानसून की ट्रफ लाइन
पाकिस्तान व राजस्थान के बीच के क्षेत्र में जब लो प्रेशर सिस्टम बनता है, तब उससे निकलने वाली रेखा ट्रफ लाइन कहलाती है। यह लाइन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी के साथ दोनों ओर से हवाएं खींचती है। इस वजह से मानसून सक्रिय होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed