फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Body of a young man found in a car parked on the Indira Canal embankment.

बाराबंकी: इंदिरा नहर पटरी पर खड़ी कार में मिला युवक का शव, लखनऊ का निवासी है मृतक युवक

Sun, 13 Sep 2026 10:51 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 13 Sep 2026 10:51 AM IST
सार

मृतक की पहचान लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित देहरामऊ निवासी मुकेश के रूप में हुई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Barabanki: Body of a young man found in a car parked on the Indira Canal embankment.
कार में मिला मृतक युवक का शव। - फोटो : AI image

विस्तार

बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बिशनपुर गांव के पास इंदिरा नहर पटरी की सड़क पर खड़ी कार में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की और शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


एसएचओ अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि मृतक की पहचान लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित देहरामऊ निवासी मुकेश (40) के रूप में हुई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed