{"_id":"656b6345efaad7af900601b5","slug":"weather-of-up-fog-will-increase-in-the-coming-days-meteorological-department-has-issued-forecasts-regarding-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का मौसम: आने वाले दिनों में और बढ़ेगा कोहरा, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किए पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का मौसम: आने वाले दिनों में और बढ़ेगा कोहरा, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किए पूर्वानुमान
Sun, 03 Dec 2023 12:06 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:06 AM IST
सार
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अरब सागर से लगातार नमी का संचार हो रहा है। इसके कारण पुरवा हवा चल रही है।
विज्ञापन
सुबह और शाम में बढ़ गई है ठंड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के मौसम में बदलाव जारी हैं। सुबह और शाम को ठंड पड़ती है तो दिन में धूप की वजह से गर्मी होती हैं। बादलों की आवाजाही भी अभी बनी हुई है। मौसम अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो सका है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
भले ही शनिवार को दिन चढ़ने के साथ-साथ मौसम खुल गया और धूप निकल आई हो पर सुबह और शाम होते ही कोहरा छा जाता है। मौसम में बढ़ती नमी का अहसास होने लगता है। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिनों के दौरान राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अरब सागर से लगातार नमी का संचार हो रहा है। इसके कारण पुरवा हवा चल रही है। इसका असर 3 दिसंबर को दिखेगा। कहीं-कहीं छिटपुट से हल्की बारिश की संभावना है। जबकि प्रदेश के सुदूर दक्षिणी हिस्से में आगामी 5-6 दिनों के दौरान बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में गहराने लगा कोहरा
पूर्वी उत्तर प्रदेश में शनिवार की सुबह कहीं-कहीं घना तो कहीं ज्यादा घना कोहरा छाया रहा। बलिया में 25 मीटर दृश्यता रही, प्रयागराज में 35 मीटर रही। लखनऊ में न्यूनतम दृश्यता 400 मीटर तक रही। कोहरे का असर ट्रेन और विमान की सेवाओं पर भी पड़ रहा है। सुबह और देर रात चलने वाली बसों की रफ्तार भी कम हुई है।