फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP changed: Morning with fog and clouds, there may be rain in many districts today and tomorrow

बदला यूपी का मौसम: धुंध और बादलों के साथ हुई सुबह, आज और कल कई जिलों में हो सकती है बारिश

Wed, 31 Jan 2024 08:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 31 Jan 2024 08:00 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार चार फरवरी तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। 

विज्ञापन
Weather of UP changed: Morning with fog and clouds, there may be rain in many districts today and tomorrow
छाए बादल

विस्तार

यूपी में मौसम एक बार फिर से बिगड़ गया है। मंगलवार को जहां प्रदेश के कई हिस्सों में चमकीली धूप निकलीं तो वहीं बुधवार के दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। इन दो दिनों में प्रदेश का मौसम बीते दो दिनों में तेजी से बदला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। चार फरवरी तक फिलहाल बूंदाबांदी-बौछारों के आसार जताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है। इसके कारण पृथ्वी की सतह पर हवा का रुख बदला हुआ है, ज्यादातर इलाकों में गलन कम हुई है। एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव 31 जनवरी से एक फरवरी को दिखेगा। इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवा के आसार हैं। वहीं रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है।
विज्ञापन


इसके बाद अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तीन और चार फरवरी को फिर कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में बादल-बिजली की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में छिटपुट बारिश के आसार

 राजधानी में मंगलवार को सुबह की शुरुआत तो हल्के कोहरे के साथ हुई पर गलन नहीं थी। दिन चढ़ने के साथ तेज खिली धूप में सर्दियों की तल्खी जाती रही। धूप इतनी तेज थी कि दिन का पारा 23..4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि रात का पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। एक जनवरी को अधिकतम तापमान 18.5 था, और न्यूनतम पारा नौ डिग्री था। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी पर दिखेगा, एक फरवरी को बूंदाबांदी व बौछारों के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed