फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Chances of good rain tomorrow in Terai and western areas, red alert issued for these districts

यूपी का मौसम : तराई और पश्चिमी क्षेत्रों में आज अच्छी बारिश की उम्मीद, इन जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट

Wed, 07 Aug 2024 06:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 07 Aug 2024 06:53 AM IST
सार

Weather of UP: बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 
 

विज्ञापन
Weather of UP: Chances of good rain tomorrow in Terai and western areas, red alert issued for these districts
कई जिलों में होगी अच्छी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में मंगलवार को तराई इलाकों में अच्छी बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, यह बारिश धान के लिए मुफीद मानी जा रही है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार को भी तराई इलाकों समेत आजमगढ, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर के साथ ही पश्चिमी यूपी में कहीं हल्की से मध्यम और कहीं भारी बारिश के संकेत बन रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को महराजगंज स्थित नौतनवा व कुशीनगर जिले में 100 मिमी बारिश दर्ज हुई। संतकबीरनगर के मेहदावल में 70 मिमी, गोरखपुर ग्रामीण में 50, वाराणसी में 44.2 मिमी, गाजीपुर में 26.8 मिमी और बस्ती में 14 मिमी बारिश हुई। जबकि प्रदेश में उरई में सर्वाधिक 35.4 और गाजीपुर में सबसे कम 24.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बुधवार को आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती के साथ ही लखीमपुर खीरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल बूंदाबांदी के आसार

 राजधानी में मंगलवार को बादल बिन बरसे ही लौट गए। तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट हुई, लेकिन बीच-बीच में धूप और उमस ने परेशान किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार और बृहस्पतिवार को छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। मंगलवार को दिन का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का पारा 2.4 डिग्री के उछाल के साथ 27.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed