फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weather in UP: temperature is very high in Lukcnow and nearby districts.

यूपी का मौसम: आज रिकॉर्ड बना सकती है गर्मी, इन जिलों के जारी हुआ रेड और येलो अलर्ट, ये हैं पूर्वानुमान

Mon, 27 May 2024 08:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 27 May 2024 08:53 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में आसमान से आग बरस रही है। दिन को तपती धूप और गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं तो राम में भी गर्मी ने बेहाल कर रखा है।

विज्ञापन
weather in UP: temperature is very high in Lukcnow and nearby districts.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में रात हो या दिन, दोनों इस कदर तप रहे हैं कि गर्मी का नाम लेते ही बस लोग उफ...करके रह जा रहे हैं। रविवार तपती दोपहरी में लू जैसी गर्म हवा के थपेड़ों ने सड़कों पर चलना दूभर कर दिया। रात के वक्त वातावरण की गर्मी अलग बेहाल कर रही है। फिलहाल सोमवार को भी ऐसे ही मौसम के आसार मौसम विभाग जता रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मंगलवार से कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रहा। रात भी इस सीजन में दूसरी सबसे गर्म रात ही और न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री रहा। इससे पहले 18 मई को लखनऊ का दिन का पारा 44.2 डिग्री तक दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पछुआ हवा ने लू जैसे हालात बना दिए हैं। हालांकि लखनऊ में अभी तक एक दिन भी लू नहीं चली है। पारा कुछ चढ़ता है तो लू का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों में इस तरह आया पारे में उतार-चढ़ाव
तारीख अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान
26 मई 43.5  31.1
25 मई 41.7   31.3
24 मई  40.2  28.6
23 मई  37.4  28.0
22 मई 39.3 29.4
21 मई  39.0 29.4
20 मई  41.2   29.2
18 मई 44.2  27.4

आज के मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिन का तापमान 43 डिग्री और रात का पारा 31 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। रात के गर्म होने को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।


30 मई से बदली के आसार भी
मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान एक जून तक के जारी किए हैं, उसके मुताबिक, 30 जून के आसपास बादल छाने के आसार हैं। हालांकि तापमान में एक डिग्री का ही उतार-चढ़ाव होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed