फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: State in the grip of dense fog, Bareilly is the coldest, be ready for rain

UP Weather: घने कोहरे की चपेट में प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी यूपी के लिए अलर्ट जारी, बारिश के भी बन रहे आसार

Tue, 27 Dec 2022 05:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Dec 2022 05:26 AM IST
सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में कहीं अत्यधिक घना कोहरा रहने तो कहीं कोल्ड डे के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather in UP: State in the grip of dense fog, Bareilly is the coldest, be ready for rain
यूपी में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरा प्रदेश इस वक्त घने कोहरे की चपेट में है। दूसरी तरफ नश्तर की तरह चुभतीं बर्फीली हवाएं हाड़ कंपा रही हैं। कोहरे और हवाओं ने मिलकर धूप को बेअसर कर दिया और दिन के पारे को एकदम से गिराना शुरू कर दिया है। दिन का तापमान सामान्य से नौ डिग्री तक नीचे चले जाने से बरेली सबसे ठंडा रहा रविवार को। यहां अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो फिलहाल ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। 19 और 20 जनवरी को पानी बरसने के भी संकेत मिल रहे हैं। वहीं आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में कहीं अत्यधिक घना कोहरा रहने और कोल्ड डे के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम बुलेटिन के मुताबिक, लखनऊ में अधिकतम पारा 15.3 और न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं बरेली के बाद जिन जिलों में तापमान सबसे कम रहा, उनमें हरदोई में अधिकतम पारा 12 डिग्री रहा, इसमें 7.5 डिग्री की कमी रही,जबकि न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। लखीमपुर खीरी में रातें तो 10.1डिग्री सेल्सियस के साथ थोड़ी सी राहत वाली रहीं, लेकिन दिन का तापमान यहां भी 12 रहा जो सामान्य से 8.9 डिग्री कम रहा। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 19 डिग्री को लांघ न सका और 20 से कम बना रहने से हाड़ कंपाने वाली ठंड जैसे हालात बने रहे। वहीं रात का पारा 3 डिग्री से लेकर 11.2 डिग्री केबीच रहा। फुरसतगंज में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा। आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हमीरपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, इटावा, कानपुर सिटी में रात का तापमान 6 डिग्री से कम रहा।
विज्ञापन


इन जिलों में सक्रिय होगी कोल्ड डे कंडीशन
जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, श्रावस्ती, बहराइच, खीरी, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, जौनपुर, मथुरा, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, हापुड़, जीबीनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, सीतापुर, अमेठी और आसपास के इलाकों में। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के लिए इन जिलों को चेतावनी
कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, जालौन, हमीरपुर, सीतापुर, हरदोई, महोबाद, झांसी, ललितपुर, लखीमपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, एसके नगर, गोरखपुर, फतेहपुर, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर, एसआर नगर, वाराणसी, चंदौली और आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed