फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: New weather updates in Uttar Pradesh.

Weather in UP: तेज हवाओं ने मौसम को किया खुशनुमा, दिन का पारा 7.6 डिग्री तक लुढ़का, जानें पूर्वानुमान

Tue, 07 May 2024 08:04 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 May 2024 08:04 PM IST
सार

यूपी में तेज हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर अभी जारी रहने के आसार हैं। पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Weather in UP: New weather updates in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर मंगलवार को दिखा। तेज हवा ने मौसम को खुशनुमा किया, कहीं-कहीं बरसात हुई तो कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने ओलावृष्टि होने की बात कही है। भीषण गर्मी से जूझ रहे प्रदेश में दिन का पारा 7.6 डिग्री तक लुढ़का। हालांकि सोमवार की रात काफी गर्म रही और कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 27 पार पहुंचा।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह की शुरुआत गर्मी से राहत लेकर आई। गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर के कुछ इलाकों में बौछारें पड़ीं। वहीं शोहरतगढ़, नौगढ़ व बांसी में ओलावृष्टि भी हुई। ये तीनों इलाके सिद्धार्थनगर में हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  10 मई को कन्नौज और कानपुर में सपा-कांग्रेस की संयुक्त जनसभा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संबोधित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण में सेंध लगाना चाहता है इंडी गठबंधन, जनता वोट से जवाब दे


दिन का पारा कुछ इस तरह से लुढ़का
इलाका -- 7 मई -- 6 मई
हरदोई -- 37.5  --  41..6
कानपुर  -- 39.8 -- 43.5
गोरखपुर  -- 30.4 --  38.0
वाराणसी  -- 35.9 --  40.4
प्रयागराज -- 38.4 -- 44.0
मुरादाबाद --  41.0   -- 37.4
लखनऊ -- 40.2 -- 36.8

येलो अलर्ट अगले चार दिन के लिए
- मौसम विभाग के मुताबिक, दिन और रात के पारे में अगले दो दिन तक दो से चार डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं।
- 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा,आंधी चलने के आसार हैं।
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के आसार हैं।
- बारिश-गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed