फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: Monsoon pace goes down in Uttar Pradesh.

Weather in UP: यूपी में सुस्त हुई मानसून की चाल, सताएगी उमस भरी गर्मी

Fri, 20 Sep 2024 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 20 Sep 2024 12:06 AM IST
सार

कम दबाव क्षेत्र के पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट होने से दिल्ली से सटे लगभग 15 इलाकों गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर व फिरोजाबाद के अलावा आगरा, अलीगढ़, इटावा, कानपुर आदि में भी भारी बारिश देखने को मिली।
 

विज्ञापन
Weather in UP: Monsoon pace goes down in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में हुई अच्छी बारिश के बाद अब उत्तर प्रदेश में मानसून की चाल धीमी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से अगले 3-4 दिन प्रदेश में मौसम के साफ रहने के आसार हैं। हालांकि इस बीच बुंदेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


बीते बुधवार को सुबह 8:30 बजे तक हमीरपुर में रिकॉर्ड 220 मिमी बारिश हुई। वहीं, मैनपुरी और झांसी में 150 मिमी बारिश दर्ज की गई। भदोही, बांदा, कानपुर, चित्रकूट के अलावा झांसी आदि इलाकों में भी भारी बारिश देखने को मिली। इसी तरह आगरा में सुबह 8:30 से शाम 5:30 के बीच 65.1 मिमी, अलीगढ़ में 60.4, इटावा में 36, प्रयागराज में 23.6, मेरठ में 15.3, कानपुर में 6.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 
विज्ञापन


कम दबाव क्षेत्र के पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट होने से बुधवार को दिल्ली से सटे लगभग 15 इलाकों गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर व फिरोजाबाद के अलावा आगरा, अलीगढ़, इटावा, कानपुर आदि में भी भारी बारिश देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश थमने से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी और  सर्दियों की आहट से पहले लोगों को एक बार फिर कुछ दिन उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक राजधानी लखनऊ में भी फिलहाल कुछ दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिलने से यहां भी दोबारा उमस भरी गर्मी से दो चार होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed