{"_id":"61faac0fd9ff1855436823e3","slug":"weather-in-up-be-ready-for-rain-and-cold-for-three-more-days-heavy-rain-and-hail-likely-to-fall-in-western-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: बारिश व ठंड के लिए तीन दिन और रहें तैयार, पश्चिमी यूपी में भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: बारिश व ठंड के लिए तीन दिन और रहें तैयार, पश्चिमी यूपी में भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना
Wed, 02 Feb 2022 09:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Feb 2022 09:36 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तीन फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारिश और ठंड से लिए अभी तीन दिन और तैयार रहना होगा। बृहस्पतिवार से शनिवार तक कोहरा, बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तीन फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। इसी तरह का मौसम पांच फरवरी को भी रहेगा। मौसम विज्ञानियों ने लखीमपुर खीरी के कुछ हिस्सों, बहराइच, संत कबीरनगर, गोरखपुर और देवरिया के लिए ऑरेंज एलर्ट जबकि कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पीलीभीत, सीतापुर, श्रावस्ती, उन्नाव, रायबरेली, वाराणसी, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ शामिल हैं।
विज्ञापन