फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather Forecast Today Update in UP News: Weather gets normal in Uttar Pradesh after three days.

Weather Today: यूपी: लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद मौसम सामान्य, सुबह खिली धूप

Fri, 25 Sep 2020 05:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 25 Sep 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in UP News: Weather gets normal in Uttar Pradesh after three days.
उत्तर प्रदेश में आज मौसम - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश थम गई। शुक्रवार सुबह मौसम सामान्य रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकली।

विज्ञापन


इसके पहले मंगलवार से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी जारी रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, कई इलाकों में भारी गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी खबर है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के चलते प्रदेश में मौसमी बदलाव हुए। इससे कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हुई। अब यह दबाव कमजोर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन शुक्रवार से प्रदेश में मौसम सामान्य होना शुरू हो जाएगा। हालांकि, बादलों की आवाजाही लगी रहने के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी यूपी में दो-तीन दिन बाद कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed