{"_id":"58f9d3b24f1c1b91338b46e0","slug":"weather-forecast-in-april-month-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम वैज्ञानिकों ने बताया आने वाले दिनों में गर्मी का कैसा रहेगा मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया आने वाले दिनों में गर्मी का कैसा रहेगा मिजाज
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Apr 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 24 घंटों से लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में 4 से 13 किमी. की रफ्तार से चल रहे हवा के झोंकों ने बृहस्पतिवार को तपन से राहत दी। पारा भी मामूली सरका, हालांकि उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं, शाम को झोंकों से मौसम खुशनुमा बना।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को बादलों की आंशिक आवाजाही के बीच मौसम के तेवर नरम रहने की बात कही है। सुबह से ही चल रहे हवा के झोंको के चलते दिन का अधिकतम पारा मामूली रूप से करीब डेढ़ डिग्री सरककर 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
दोपहर में धूप जरूर तेज रही, लेकिन हवा के झोंकों ने तपन दूर रखी। रात को इन्हीं झोंको ने मौसम खुशनुमा अहसास कराया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार व शनिवार को मौसम के तेवर प्रदेश के उत्तरी इलाकाें, राजधानी समेत आसपास के कुछेक इलाकों में बदल सकते हैं। कुछेक इलाकों में बदली की दस्तक हो सकती है, जिससे पारे में मामूली गिरावट से राहत मिल सकती है। राजधानी में भी बादलों की आवाजाही की संभावना है। उसके बाद मौसम के तेवर फिर से तीखे होंगे।
विज्ञापन