फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather: Entire UP is in the grip of heat wave, mercury reached near 49 in Prayagraj, know when will you get r

मौसम: पूरा यूपी लू की चपेट में, 49 डिग्री के करीब पहुंचा प्रयागराज में पारा, जानिए कब से मिलेगी गर्मी से राहत

Thu, 30 May 2024 05:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 30 May 2024 05:04 PM IST
सार

Weather in UP: पूरा यूपी भीषण गर्मी से तप रहा है। बुधवार को प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 48.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताए हैं।

विज्ञापन
Weather: Entire UP is in the grip of heat wave, mercury reached near 49 in Prayagraj, know when will you get r
यूपी में प्रचंड गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से बुधवार को भीषण लू की चपेट में रहे। जिन इलाकों में लू नहीं रही, वहां चल रही गर्म हवा लू का एहसास करा रही थी। बुधवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री पहुंच गया, जबकि कानपुर 48.4 डिग्री के साथ दूसरा सबसे गर्म शहर रहा।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार को भीषण गर्मी के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक अधिक रहा। जबिक रात का पारा भी 6 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।
विज्ञापन


प्रयागराज ने की 1979 की बराबरी
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, छह जून 1979 को प्रयागराज में 48.8 डिग्री सेल्सियस पारा रिकार्ड हुआ था। बुधवार को अधिकतम तापमान ने इसी की बराबरी की है। जहां तक मई के अभी तक के सर्वाधिक तापमान की बात है तो 30 मई 1994 को 48.4 डिग्री पारा था। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, इस सीजन में प्रयागराज पहली बार इतना गर्म हुआ, साथ ही मई में इतनी गर्मी का भी रिकार्ड टूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीनों शहरों में भी मई कभी इतनी गर्म नहीं रही
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कानपुर, सुल्तानपुर और फुरसतगंज मई में कभी भी नहीं हुआ है। फुरसतगंज में पारा कभी 47 डिग्री रहा ही नहीं। इन तीनों शहरों में बुधवार को दिन का तापमान 48.4, 46 डिग्री और 47.2 डिग्री दर्ज हुआ है।

झांसी में एक और रिकॉर्ड
लगातार दो दिन से झांसी में दिन का पारा रिकार्ड बना रहा था। बुधवार को रात का तापमान 34.5 डिग्री पहुंच गया। झांसी में यह तीसरा मौका है जो इतनी गर्म रात रहीहै। इससे पहले 8 मई 1972 को 34.9, 26 मई 2912 को 34.6 पहुंचा था पारा।

भीषण लू के प्रभाव में रहे ये शहर 

आगरा 48 डिग्री
हमीरपुर 47.6
झांसी 47.5
वाराणसी 47.4
उरई 47.4
चुर्क 47.0
फतेहपुर 46.2
इटावा 45.4
बहराइच 45

रात के पारे में बढ़ोत्तरी

कानपुर 31.8
आगरा 30.9
हरदोई 30.5
प्रयागराज 30.5
खीरी 30.4
वाराणसी 30.4
फतेहगढ़ 30.1
इटावा 30.0

आगे कैसा रहेगा मौसम, ये भी जानें

Weather: Entire UP is in the grip of heat wave, mercury reached near 49 in Prayagraj, know when will you get r
भीषण गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
आगामी 4-5 दिनों के दौरान प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पुरवा हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी। बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं संभावित बारिश के कारण तापमान में संभावित क्रमिक गिरावट आ सकती है। परिणामस्वरूप, पिछले कई दिनों से जारी भीषण लू की परिस्थितयों में 30 मई से क्रमिक सुधार होने से फ़िलहाल 1 जून से प्रदेश को लू से निजात मिलने की सम्भावना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed