{"_id":"6ac4f4abaca19e22ff0b26a7","slug":"up-budget-released-for-increased-honorarium-for-shikshamitras-now-they-will-get-15-000-per-month-increased-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शिक्षामित्रों के लिए बढ़े मानदेय का बजट हुआ जारी, अब दस हजार से बढ़ाकर मिलेंगे 15 हजार प्रतिमाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शिक्षामित्रों के लिए बढ़े मानदेय का बजट हुआ जारी, अब दस हजार से बढ़ाकर मिलेंगे 15 हजार प्रतिमाह
Tue, 06 Oct 2026 06:46 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:46 PM IST
सार
UP Shikshamitra budget:सरकार द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत शिक्षामित्रों के मानदेय में 8000 प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। इससे मानदेय 10 से बढ़कर 18 हजार प्रतिमाह हो गया है, यानी इसमें लगभग 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
शिक्षामित्रों को सरकार का तोहफा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
प्रदेश सरकार ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की थी। उनका मानदेय 10 से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। प्रदेश में कार्यरत 1,27,841 शिक्षामित्रों के सितंबर व अक्तूबर के मानदेय के लिए 460.23 करोड़ की लिमिट जारी की गई है। दोनों महीने के मानदेय भुगतान के लिए जिलावार धनराशि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
सरकार द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत शिक्षामित्रों के मानदेय में 8000 प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। इससे मानदेय 10 से बढ़कर 18 हजार प्रतिमाह हो गया है, यानी इसमें लगभग 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बढ़ी दर से मानदेय मिलने से शिक्षामित्रों को अतिरिक्त आर्थिक संबल मिलेगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि इसके तहत नियमानुसार मानदेय जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाए।
विज्ञापन
इसके लिए जिलावार लिमिट जारी की गई है। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि से अब शिक्षामित्र और अधिक उत्साह व प्रतिबद्धता के साथ विद्यालयों में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। बता दें कि मानदेय भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की वजह से अभी तक शिक्षामित्रों को सितंबर का मानदेय नहीं जारी किया जा सका है। लिमिट जारी होने से जल्द भुगतान का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन