फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update IMD Predict Rain Near Lucknow Weather Changes After Sunshine

UP Weather: एक दिन की धूप के बाद बदले मौसम के तेवर, लखनऊ और उसके आसपास आज हो सकती है बारिश

Tue, 09 Jan 2024 01:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 09 Jan 2024 01:23 PM IST
सार

UP Weather Forecast: लखनऊ और उसके आसपास मौसम फिर बदल गया है। मंगलवार की सुबह बादलों और धुंध के साथ हुई। प्रदेश के कई स्थानों पर आज बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
UP Weather Update IMD Predict Rain Near Lucknow Weather Changes After Sunshine
सर्दी में हुई बारिश। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोमवार को दिन में निकली अच्छी धूप के बाद मंगलवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। लखनऊ और उसके आसपास मंगलवार की सुबह कोहरा छाया रहा। हल्की धुंध और बादल के साथ दिन की शुरुआत हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बूंदाबांदी के साथ मंगलवार को मौसम फिर करवट ले सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक लखनऊ समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बरसात के आसार हैं। बुधवार से फिर तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। बहरहाल सोमवार को अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


मौसम का यह बदलाव इस सप्ताह बना रह सकता है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में मंगलवार की सुबह कोहरा भी देखने को मिला। कोहरे के असर से लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर से गुजरने वाले ट्रेनों विलंब से चल रही हैं। इधर लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पर भी विमान लेट से आ रहे हैं और विलंब से ही उड़ान भर पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed