फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather changed in Uttar Pradesh, see the new updates.

Weather in UP: यूपी में बारिश थमी, रात के पारे में हल्की गिरावट से हवा में ठंडक घुली

Wed, 09 Oct 2024 03:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Oct 2024 03:39 PM IST
सार

यूपी में बारिश का दौर थम गया है। बुधवार से धूप की तल्खी थोड़ी कम हो गई है। रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Weather changed in Uttar Pradesh, see the new updates.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में मानसूनी बारिश अब विदा हो चुकी है और मौसम विभाग का कहना है कि आगे मौसम के शुष्क रहने के संकेत हैं। वहीं, रात के तापमान में गिरावट से हवा में ठंडक घुलने लगी है। लोगों को अब अक्तूबर के गुनगुने और खुशगवार मौसम का इंतजार है।

विज्ञापन


पूर्वानुमानों के मुताबिक बुधवार को यूपी में मौसम साफ रहा। कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही रही। अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में हल्की गिरावट से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: सपा ने छह उम्मीदवारों की घोषणा की, करहल से तेज प्रताप यादव मैदान में
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़ा फैसला, शराब-मांसाहार का सेवन करने वाले पुलिसवालों की महाकुंभ में नहीं लगेगी ड्यूटी; सिर्फ इनकी तैनाती


लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब आगे यूपी में मौसम के शुष्क रहने के संकेत हैं। इसके साथ ही अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में क्रमशः गिरावट देखने को मिलेगी।

बुधवार को सोनभद्र में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। वहीं, राजधानी लखनऊ में  बुधवार को आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। आगे भी लखनऊ में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed