फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather changed in Uttar Pradesh.

Weather in UP: यूपी में दोपहर बाद बदला मौसम, 60 किमी. की रफ्तार से चली आंधी, कई जिलों में पड़े ओले

Mon, 24 Apr 2023 08:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Apr 2023 08:27 PM IST
सार

सोमवार को दोपहर के बाद प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरे ओर 60 किमी की रफ्तार से आंधियां चलीं। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather changed in Uttar Pradesh.
सोमवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मौसमी उठापटक के बीच सोमवार दोपहर बाद उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली। तेज धूल भरी आंधी के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश ने भी दस्तक दी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, चित्रकूट, संतकबीरनगर, बस्ती समेत आसपास के इलाकों में 40 से 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली।

विज्ञापन


आंधी के बाद बारिश के साथ ही कुछेक स्थानों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने कानपुर देहात में ओलावृष्टि की पुष्टि की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र में सोमवार शाम पांच बजे तक दर्ज आंकड़ों के मुताबिक कानपुर के घाटमपुर में 20.7 मिमी, फुरसतगंज में 15.6 मिमी, हरदोई के संडीला में 9.5 मिमी, कौशांबी में 3.5 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई। लखनऊ में सोमवार सुबह आठ बजे से लेकर शाम तक 2.8 मिमी पानी बरसा। बारिश और तेज हवाओं का असर ये रहा कि तमाम जिलों में अधिकतम पारा 40 से नीचे ही रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश से मिले बिहार के सीएम नीतीश, बोले- सभी के साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिवपाल का भाजपा पर पलटवार, कहा- बीजेपी अब किसी का भी चरित्र हनन करने वाली पाठशाला बन गई है


इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में मंगलवार को 40 से 50 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद से मौसम सामान्य होने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed