फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weapons smuggler arrested in lucknow

असलहे की तस्करी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में जा चुका है जेल

Tue, 25 Feb 2020 03:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Feb 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
weapons smuggler arrested in lucknow
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर - फोटो : अमर उजाला

एक दशक से असलहा तस्करी करने वाले शातिर बदमाश को गाजीपुर पुलिस ने रविवार देर रात को दबोचा लिया। पुलिस के मुताबिक, तस्कर आजमगढ़ व मुंगेर से बने असलहे मंगाकर लखनऊ सहित आधा दर्जन जिलों में सप्लाई करता था।

विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से 11 अवैध असलहे बरामद किए हैं। उसके खिलाफ हत्या की कोशिश सहित आधा दर्जन मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। डीसीपी उत्तरी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के मुताबिक, गाजीपुर प्रभार निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, पॉलीटेक्निक चौकी प्रभारी विजय शंकर सिंह, एसआई जितेंद्र कुमार चौहान की टीम रविवार देर रात को पॉलीटेक्निक चौराहे पर चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान चौराहे पर ऑटो स्टैंड के पास एक व्यक्ति बैग लिए दिखा। पुलिस को देखकर वह छिपने की कोशिश की तो पकड़ा गया। तलाशी में 11 अवैध असलहे बरामद हुए, जिसमें पिस्तौल व तमंचा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

150 अवैध असलहों की कर चुका बिक्री

weapons smuggler arrested in lucknow
बरामद असलहे - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी सुल्तानपुर के बम्हरौली का रहने वाला सुरेंद्र उपाध्याय है। वह इस अवैध कारोबार में पिछले 10 साल से लगा है। डीसीपी उत्तरी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के मुताबिक, सुरेंद्र ने अब तक 150 अवैध असलहों की बिक्री कर चुका है।

वह जौनपुर, सुल्तानपुर, हरदोई, बाराबंकी व लखनऊ में असलहों की आपूर्ति करता था। वह आजमगढ़ के सरायमीर और बिहार के मुंगेर से असलहों की खरीद करता था। पुलिस टीम असलहा तस्कर गिरोह के नेटवर्क को खंगालने के लिए छह टीमें लगाई गई है। जो राजधानी के अलावा अन्य जिलों में नेटवर्क तलाश रही है। जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्य भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

छह मुकदमे दर्ज

weapons smuggler arrested in lucknow
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर - फोटो : अमर उजाला

एसीपी गाजीपुर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक सुरेंद्र के खिलाफ सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाने में सबसे पहला मुकदमा 2008 में हत्या के प्रयास का दर्ज हुआ था। वह इस मामले में जेल भेजा गया था। इसके बाद उसने असलहों की खरीद-फरोख्त शुरू कर दी।

उसके खिलाफ अब तक छह मुकदमें दर्ज हैं। इसमें लूट, हत्या के प्रयास के मुकदमे भी हैं। सबसे अधिक चार मुकदमा जौनपुर में दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र तमंचा मांग करने वाले की जरूरत के मुताबिक दो से तीन हजार रुपये में बेचता था।

वहीं मुंगेर की रिवॉल्वर व पिस्तौल को 8 से 15 हजार रुपये में बेचता था। सुरेंद्र लोगों की मांग पर भी असलहे मंगाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed