कहीं खोखली तो नहीं हो रहीं आपकी हड्डियां?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड्डी में दर्द, कमजोरी महसूस होना और चोट लगने पर भयानक दर्द मतलब की हड्डियां भीतर ही भीतर खोखली हो रही हैं।
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर इस तरह की समस्या आती है। शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होगी तो बॉडी हड्डियों से कैल्शियम लेने लगती है।
इस वजह से शरीर पूरी तरह कमजोर होता है और हल्की चोट या झटका लेने पर भी फ्रैक्चर का खतरा अधिक रहता है।
ये जानकारी रविवार को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. यूके जैन ने दी। उन्होंने बताया कि आठ महिलाओं में से तीन को हड्डी कमजोर होने की समस्या रहती है।
पुरुष भी न बरतें लापरवाही
पुरूषों में आठ में से एक को इस तरह की समस्या होती है। सही खानपान और पौष्टिक आहार लिया जाए तो इस खतरनाकर बीमारी से बचा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि पुरूषों में बढ़ती उम्र के साथ हड्डिया तेजी से कमजोर होती हैं।
समय रहते पौष्टिक आहार लिया जाए और डॉक्टरी सलाह ली जाए तो गंभीर समस्या से बचा जा सकता है। डॉ. जैन के मुताबिक हड्डी का कमजोर होना पीड़ित के लिए साइलेंट किलर होता है।
बीमारी को समझने में देरी होने और लापरवाही मुश्किल में डाल सकती है। हड्डी संबंधी किसी रोग के होने पर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
कैल्शियम और विटामिन-डी अमृत
हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए कैल्शिमय और विटामिन डी अमृत के समान है।
धूप कि किरणे हड्डियों को मजबूत बनाती है। इसके अलावा खानपान में फैटी फिश, संतरे का जूस, सोया मिल्क, चीज और अंडे का सेवन किया जाए तो इस तरह की समस्या से बचा जा सकता है।
हड्डी रोग से पीड़ित व्यक्ति कैल्शियम और विटामिन डी की गोली का सेवन नियमित समय डॉक्टरी सलाह पर करे तो समस्या से बचा जा सकता है।