फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   we will save villages from flood says chief minister yogi adityanath.

योगी का ऐलान, गांवों को बचाने के लिए मोड़ देंगे नदियों की धारा

Thu, 13 Jul 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Jul 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
we will save villages from flood says chief minister yogi adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

तटबंध और नदी के बीच बसे गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए प्रदेश में नदियों की धारा मोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इसके लिए समय से प्रोजेक्ट बनाकर काम किया जाएगा।

विज्ञापन


अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि गांवों को बचाने के लिए कार्य किए जाएं। इसके लिए प्रस्ताव भेजने के साथ ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाए। बेहद जरूरी होने पर आ‌कस्मिक निधि का उपयोग करें। मुख्यमंत्री बुधवार को विधानसभा में बाढ़ की समस्या से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के बाढ़ के मुद्दे पर चर्चा की मांग पर उन्होंने कहा, इस विषय पर चिंता ठीक है, पर यह चिंता पिछली सरकारों ने ही दी है। जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे तटबंध से बाहर के गांवों और तटबंध व नदी के बीच के गांवों में भी बाढ़ से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे गांवों को बचाने के लिए नदियों की धारा मोड़ने की दिशा में प्रयास होना चाहिए। समय पर परियोजना बनाकर ठोकरें बनाई जाएं। कई बार सिंचाई विभाग और बाढ़ नियंत्रण खंड के अधिकारी गांवों को बचाने पर ध्यान नहीं देते हैं।

लखीमपुर में शारदा नदी ही खतरे के निशान से ऊपर

we will save villages from flood says chief minister yogi adityanath.
प्रतीकात्मक तस्वीर

सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि लखनऊ में बाढ़ नियंत्रण कक्ष बना दिया है। रोजाना दोपहर दो बजे के बाद बुलेटिन जारी हो रहा है। जिलों में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।

अभी केवल लखीमपुर खीरी में शारदा नदी खतरे के निशान से 22 सेमी ऊपर बह रही है। बाकी नदियां खतरे के स्तर से नीचे हैं।  प्रदेश सरकार बाढ़ से जन-धन की हानि नहीं होने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed