फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   We will preserve the legacy of grandmother Indira Gandhi and give wings to the dreams of mother Sonia Gandhi

Lucknow News: दादी इंदिरा की थाती को सहेजेंगे, मां सोनिया के सपनों को देंगे उड़ान

Mon, 10 Jun 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 10 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
We will preserve the legacy of grandmother Indira Gandhi and give wings to the dreams of mother Sonia Gandhi
रायबरेली में आईटीआई कॉलोनी स्थित मैदान पर कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करतीं सोनिया गांधी व साथ
11 जून को राहुल गांधी रायबरेली से कर सकते हैं वायनाड सीट छोड़ने की घोषणा
विज्ञापन

गांधी परिवार के स्वागत को लेकर फुरसतगंज में हो रही बड़े समारोह की तैयारी
रायबरेली। गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी के तौर पर राहुल गांधी रायबरेली के सांसद होने के बाद दादी इंदिरा गांधी की राजनीतिक थाती को सहेजेंगे तो साथ ही मां सोनिया गांधी के सपनों को उड़ान देंगे। 11 जून को राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट छोड़कर रायबरेली पर मुहर लगा सकते हैं। उधर, गांधी परिवार के आगमन को लेकर अमेठी के फुरसतगंज में बड़े समारोह के आयोजन को लेकर कांग्रेस तैयारी को अंतिम रूप दे रही है।
रायबरेली लोकसभा सीट गांधी परिवार की विरासत के साथ भावनाओं से जुड़ी हुई हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में जब राहुल गांधी मैदान में उतरे तो राजनीति के साथ भावनाओं का साथ अधिक देखने को मिला था। इसकी झलक उस समय दिखी थी, जब नौ मई को प्रियंका गांधी ने हरचदंपुर में नुक्कड़ सभा के दौरान रायबरेली के किसान आंदोलन का जुड़ा किस्सा सुनाकर मोतीलाल नेहरू और जवाहर लाल नेहरू के रायबरेली से लगाव की बात की थी।
विज्ञापन

इसके बाद महराजगंज की जनसभा में राहुल गांधी ने दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी को अपनी दो मां बताया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि दादी और मां से जो भी सीखा है, उस पर चल रहा हूं। इन सबसे साफ था कि राहुल गांधी के लिए रायबरेली का क्या महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आईटीआई मैदान में जब सोनिया गांधी ने मंच को संबोधित करते हुए कहा था कि आज से मैं अपने बेटे राहुल को रायबरेली को सौंपती हूं तो भावनाओं का ज्वार उफान पर था। नतीजा भी इसका दिखा और राहुल गांधी ने बड़ी जीत दर्ज की। अब 11 जून को रााहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी आ सकती हैं और इस दौरान राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने की घोषणा भी कर सकते हैं।

समारोह को लेकर तैयारी पूरी
फुरसतगंज में 11 जून को होने वाले आयोजन को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी जुटे हुए हैं और नहर कोठी चौराहा के पास प्रांगण में आयोजन होगा। इस दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के आने की उम्मीद है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के मुताबिक जगह फाइनल हो गई है। पार्टी स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed