फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Naimish Nagar, Varun Vihar schemes gifted to the city residents, with plots and multi-storey projects

लखनऊ: शहर के लोगों को नैमिष नगर, वरुण विहार योजना की सौगात, भूखंड के साथ मल्टीस्टोरी योजनाओं का भी शुभारंभ

Wed, 23 Sep 2026 10:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 23 Sep 2026 10:06 PM IST
सार

Property rates in Lucknow: नैमिष नगर योजना सीतापुर रोड और वरुण विहार योजना आगरा एक्सप्रेस-वे के पास आएगी। नैमिष नगर योजना में भूखंड की दर 3800 रुपये प्रति वर्गफीट और वरुण विहार में 2800 रुपये प्रति वर्ग फीट तय की गई है। 

विज्ञापन
Lucknow: Naimish Nagar, Varun Vihar schemes gifted to the city residents, with plots and multi-storey projects
लखनऊ में दो योजनाओं का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 काफी इंतजार के बाद आखिरकार एलडीए की नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाएं बृहस्पतिवार को लॉन्च कर दी जाएंगी। पहले चरण में 4500 से अधिक भूखंडों के पंजीकरण खोले जाएंगे। दोनों योजनाओं में कुल मिलाकर करीब 50 हजार भूखंड विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच मल्टीस्टोरी योजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


नैमिष नगर योजना सीतापुर रोड और वरुण विहार योजना आगरा एक्सप्रेस-वे के पास आएगी। नैमिष नगर योजना में भूखंड की दर 3800 रुपये प्रति वर्गफीट और वरुण विहार में 2800 रुपये प्रति वर्ग फीट तय की गई है। इसके लिए पंजीकरण एलडीए की बेवसाइट registration.ldalucknow.in पर होगा। बुकलेट के लिए 1100 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


दोनों योजनाओं की लॉन्चिंग पहले 30 जून को होनी थी। अलीगंज में 22 जून को अवैध इमारत में हुए अग्निकांड के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। फिर 14 सितंबर तारीख प्रस्तावित की गई। मुख्यमंत्री का समय न मिल पाने से 21 सितंबर नई तारीख घोषित की गई। हालांकि, इस दिन भी योजनाओं को लॉन्च नहीं किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

नैमिष नगर योजना, सीतापुर रोड

  • 72 वर्गमीटर के 197 भूखंड
  • 112.5 वर्गमीटर के 524 भूखंड
  • 162 वर्गमीटर के 520 भूखंड
  • 200 वर्गमीटर के 299 भूखंड
  • 288 वर्गमीटर के 103 भूखंड
  • 450 वर्गमीटर के 30 भूखंड
  • भूखंड की कीमत : 3800 रुपये प्रति वर्गफीट
  • योजना का कुल क्षेत्रफल : 4100 एकड़

वरुण विहार योजना, आगरा एक्सप्रेस-वे के पास

  • 112.5 वर्गमीटर के 1517 भूखंड
  • 162 वर्गमीटर के 460 भूखंड
  • 200 वर्गमीटर के 612 भूखंड
  • 288 वर्गमीटर के 68 भूखंड
  • 300 वर्गमीटर के 81 भूखंड
  • 450 वर्गमीटर के 109 भूखंड
  • भूखंड की कीमत : 2800 रुपये प्रति वर्गफीट
  • योजना का कुल क्षेत्रफल 6580 एकड़

मल्टीस्टोरी योजनाओं की खासियत

  • लेक व्यू अपार्टमेंट विराजखंड गोमतीनगर में थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट के 646 फ्लैट बनेंगे।
  • पार्क व्यू अपार्टमेंट सेक्टर-जे बसंतकुंज में थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट के 364 फ्लैट बनेंगे।
  • ऐशबाग स्क्वॉयर अपार्टमेंट ऐशबाग में थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट के 384 फ्लैट बनेंगे।

लाखों को मिलेगी सुविधाएं

नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं की लॉन्चिंग होने के बाद पंजीकरण खुल जाएगा। इन योजनाओं से लाखों लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी।- प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed