{"_id":"6335665389ef766c1e3e1905","slug":"we-will-lit-up-one-lakh-diyas-made-fron-cow-dung-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepotsav: यूपी के मंत्री बोले- अयोध्या के दीपोत्सव में गाय के गोबर से बने एक लाख दीप जलाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deepotsav: यूपी के मंत्री बोले- अयोध्या के दीपोत्सव में गाय के गोबर से बने एक लाख दीप जलाए जाएंगे
Thu, 29 Sep 2022 07:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Sep 2022 07:04 PM IST
सार
पशुधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए अयोध्या के दीपोत्सव, लंपी वायरल के प्रकोप सहित मदरसा सर्वे पर बात की।
विज्ञापन
पशुधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पशुधन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस बार अयोध्या में दिवाली पर गाय के गोबर से बने एक लाख दीपक जलाए जाएंगे। उन्होंने अपील की कि दिवाली की रात सभी अपने घर में गाय के गोबर से बने 9 दीपक अवश्य जलाएं। इससे गो संरक्षण को बल मिलेगा। उन्होंने पशुधन समेत अन्य विभागों की छह माह की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
लोकभवन मीडिया सेंटर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में नौ लाख से अधिक गोवंश को गो आश्रय स्थलों में संरक्षित किया गया है। पिछले छह माह में ही एक लाख निराश्रित गोवंश के संरक्षण के सापेक्ष 78695 गोवंश को संरक्षित किया गया। 40000 पशुओं का बीमा लक्ष्य के सापेक्ष 45965 (114.91 प्रतिशत) की प्रगति प्राप्त की गई। 40 लाख पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान के सापेक्ष 4474132 (111.85 प्रतिशत) की प्रगति हुई। 3 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष 49991672 (166.63 प्रतिशत) की प्रगति प्राप्त कर ली गई है।
विज्ञापन
लंपी पर फोकस
पशुधन मंत्री ने बताया कि पश्चिमी उप्र के 30 जिले लंपी स्किन रोग से प्रभावित हैं। अब तक कुल 42810 गोवंश लंपी से प्रभावित हुए जिनमें से 26318 पशु रोग मुक्त (61.47 प्रतिशत) किए जा चुके हैं। 378 गोवंश की मृत्यु हुई है जो कुल प्रभावित पशु का मात्र 0.88 प्रतिशत है। प्रदेश में कुल 122.50 लाख वैक्सीन उपलब्ध है तथा 27.5 लाख वैक्सीन की मांग की गई है।
विज्ञापन
पोर्टल एवं एप शुरू
इस अवसर पर मंत्री ने गो आश्रय पोर्टल एवं मोबाइल एप का शुभारंभ भी किया। इस पर किसी भी गोआश्रय स्थल से संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही पीएफएमएस के माध्यम से गोआश्रय स्थलों के खातों में पैसा भेजने की सुविधा शुरू की गई। 56 जनपदों में 34.21 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की गई। उन्होंने बताया कि 06 माह की अवधि में ही 200 समितियों का गठन एवं 300 समितियों का पुनर्गठन किया जा चुका है।
अल्पसंख्यक योजनाओं पर फोकस
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम में 78.94 करोड़ की धनराशि से अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में 30 पाइप पेयजल परियोजनाओं को पूरा किया गया। 11 पाइप पेयजल परियोजनाओं को अक्तूबर, 2022 तक तथा 21 पाइप पेयजल परियोजनाओं को माह नवंबर, 22 तक पूरा करा लिया जाएगा। मदरसों के बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने को मदरसों का सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लखनऊ से 4256 व नई दिल्ली से 3196 कुल 7452 हज ़यात्री भेजे गये। हज 2022 में 50 हज सेवकों को भेजा गया है। उन्होंने राजनीतिक पेंशन और नागरिक सुरक्षा विभाग की भी उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग, डा. रजनीश दुबे, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, इंदुमति, डा0 इन्द्रमनि, डा. प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे।