{"_id":"67b791af00c5be3a250bf51b","slug":"we-are-proud-of-urdu-which-was-born-in-india-and-flourished-here-rita-bahuguna-joshi-lucknow-news-c-13-knp1050-1085732-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में पैदा हुई और यहीं परवान चढ़ी उर्दू पर हमें फख्र : रीता बहुगुणा जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में पैदा हुई और यहीं परवान चढ़ी उर्दू पर हमें फख्र : रीता बहुगुणा जोशी
विज्ञापन
कार्यक्रम में रीता बहुगुणा जोशी।
लखनऊ। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैशी के प्रदेश महासचिव एवं जमीयत उलमा हिंद के जिला उपाध्यक्ष रहे आले उमर कुरैशी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के लिए उनके योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने की जरूरत पर जोर दिया।
ऑल इंडिया जमीयतुल की ओर से लाटूश रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि आले उमर कुरैशी ने हमेशा जाति और धर्म से ऊपर उठकर लोगों के लिए काम किया। उन्होंने उर्दू पर बात करते हुए कहा कि उर्दू पर हमें फख्र है, क्योंकि उर्दू भारत में ही पैदा हुई और यहीं पर परवान चढ़ी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी को हमें जानना और समझना चाहिए, लेकिन उसे मातृभाषा नहीं बनाया जा सकता है।
ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि चौधरी आले उमर कुरैशी ने समाज को शैक्षिक रूप से मजबूत करने के लिए इकरा मिशन स्कूल की स्थापना की थी। उनके वारिसों को चाहिए कि उनके शैक्षिक मिशन को मजबूती प्रदान करें।
विज्ञापन
पसमांदा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने कहा कि आले उमर चौधरी पसमांदा मुसलमानों की आवाज थे। मोमिन अंसार सभा के अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी ने मुसलमानों से अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत करने का आह्वान किया।
ऑल इंडिया मुस्लिम समाज के अध्यक्ष एमए हसीब, मौलाना अम्मार हसनी नदवी, सिराजुद्दीन कुरैशी, पूर्व डीजीपी रिजवान अहमद, यूसुफ कुरैशी, अब्दुल कुददूस हाशमी ने विचार रखे। इस मौके पर फजलुर्रहमान कुरैशी, हाजी यूसुफ कुरैशी, मौलाना कौसर नदवी, मुर्तजा अली, मोइनुद्दीन, इमरान कुरैशी, मारूफ खान आदि मौजूद रहे।