फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   we are not working for BJP says RSS.

‘भाजपा के लिए जमीन तैयार करना हमारा काम नहीं’

Tue, 21 Oct 2014 12:19 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Oct 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
we are not working for BJP says RSS.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भाजपा के साथ नाम चस्पा होने से एक बार फिर पल्ला झाड़ा है। सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी ‘भैयाजी’ ने कहा कि भाजपा या किसी पार्टी के लिए जमीन तैयार करना हमारा काम नहीं है।

विज्ञापन


संघ तो सिर्फ जनजागरण करता है। उसने यही काम लोकसभा चुनाव में किया, जिससे देश के अंदर बदलाव का वातावरण बना। बदलाव की बयार लोकसभा चुनाव से शुरू होकर महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा चुनाव तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, संघ ने लोगों से लोकसभा चुनाव में सौ प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। मतदान सौ प्रतिशत तो नहीं हुआ लेकिन ज्यादा मतदान के कारण ही केंद्र में परिवर्तन हुआ। यह बदलाव संघ के कारण नहीं, बल्कि मतदाताओं में तत्कालीन सत्ता से क्षोभ के कारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग भ्रष्टाचार, देश की सीमाओं पर असुरक्षा बढ़ने और सरकार की भेदभावपूर्ण नीति से क्षुब्ध व चिंतित थे। संघ भी ऐसा ही महसूस कर रहा था। संघ ने मतदान के लिए घरों से निकलने का आह्वान किया। लोगों ने सत्ता बदलने के लिए मतदान किया। संघ ने पूरे अभियान में किसी राजनीतिक दल के लिए मतदान की अपील नहीं की।

सरकार में संघ के कई आदमी

we are not working for BJP says RSS.

इस सवाल पर कि नई सरकार से संघ क्या उम्मीद करता है? जोशी ने जवाब दिया कि संघ सभी सरकारों से उम्मीद करता है कि वह समाज की प्राथमिकताओं को समझे और उसके अनुसार शासन की शक्ति का प्रयोग करे।

जनसमस्याओं का समाधान आसानी से हो। सभी को समान रूप से तरक्की के अवसर मिलें। यही अपेक्षा नई सरकार से है। यह बात सही है कि केंद्र की नई सरकार में कई संघ के स्वयंसेवक हैं। इसलिए स्वाभाविक रूप से न सिर्फ हमारी बल्कि समाज की भी इस सरकार से कुछ ज्यादा अपेक्षाएं हैं। इसका ध्यान सरकार को रखना चाहिए।

शिवसेना से समर्थन का संकेत: इस सवाल पर कि महाराष्ट्र में एनसीपी ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की बात कही है। संघ का इस बारे में क्या मानना है? जोशी ने कहा, यह राजनीतिक मुद्दा है। भाजपा शिवसेना से समर्थन लेगी या किसी और से, इसका फैसला उसे ही करना है।

जहां तक संघ की बात है तो उसे उम्मीद है कि भाजपा महाराष्ट्र की जनभावनाओं का खयाल रखेगी। माना जा रहा है कि जोशी का यह जवाब महाराष्ट्र में भाजपा सरकार को शिवसेना से समर्थन लेने का संकेत है।

अलग-अलग नामों से 45 देशों में काम कर रहा है संघ

we are not working for BJP says RSS.

दूसरे देशों में संघ की शाखाओं के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाम से काम सिर्फ भारत की सीमा में ही है।

वैसे, हमारा काम दुनिया के 45 देशों में है लेकिन यह अलग-अलग नामों से है। कहीं भारतीय स्वयंसेवक संघ तो कहीं किसी अन्य नाम से।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed