फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water scarcity in area of indira nagar

पानी संकट से परेशान लवकुश व समोद्दीपुर बस्ती के लोग, प्रदर्शन

Thu, 18 Mar 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Water scarcity in area of indira nagar
इंदिरा नगर क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के लवकुश नगर और समोद्दीपुर में खराब सबमर्सिबल और पाइप लाइन में लीकेज से लोग माहभर से परेशान हैं।
विज्ञापन

एक तरफ तो पानी की किल्लत है वहीं दूसरी तरफ जो पानी घरों तक पहुंच रहा हैं वह गंदा व दूषित है। शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने पर नाराज लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया।
बस्ती की निवासी रीना रावत, आइसा बानो, रामरती, जनक नंदनी, परमेश्वर लाल, श्याम लाल और मो. हनीफ आदि ने बताया कि इलाके में करीब दो महीने से पीएनजी गैस वाले रोड कटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

लापरवाही के करण पानी की पाइप लाइन भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त कर दी है और मरम्मत भी नहीं करा रहे हैं। इससे एक तो पूरा पानी नहीं आ रहा और जो आता है वह भी गंदा होता है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने खराब सबमर्सिबल
वार्ड की पार्षद करुण बाल्मीकि और पूर्व पार्षद सुरेंद्र बाल्मीकि ने बताया कि समोद्दीपुर में एक और लवकुश नगर में दो सबमर्सिबल माहभर से खराब है। गर्मी के कारण समस्या और गहरा रही है। नगर निगम और जलकल विभाग में सबमर्सिबल ठीक करने के लिए कहा, पर मामला सिफर है।

एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी
पूर्व पार्षद सुरेंद्र ने बताया कि रोड कटिंग के दौरान हुए लीकेज को न पीएनजी वाले ठीक कर रहे हैं और न ही जलकल वाले। दोनों एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। इससे समस्या और बड़ी हो गई है। यदि जल्द ठीक नही किया तो विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed