{"_id":"6a287ccbedcddf38500d4341","slug":"water-crisis-in-mehandikheda-angry-residents-stop-contractors-jcb-lucknow-news-c-13-lko1070-1775418-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मेहंदीखेड़ा में पानी संकट, नाराज लोगों ने ठेकेदार की जेसीबी रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मेहंदीखेड़ा में पानी संकट, नाराज लोगों ने ठेकेदार की जेसीबी रोकी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
लखनऊ। केसरीखेड़ा वार्ड के मेहंदीखेड़ा इलाके में 24 घंटे से पानी संकट बना हुआ है। नलकूप की मोटर खराब होने के कारण यह समस्या है। इससे यहां करीब पांच हजार की आबादी को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जलकल विभाग की ओर से मंगलवार को मरम्मत तो शुरू कराई गई, मगर काम पूरा नहीं किया गया। इससे नाराज लोगों का ठेकेदार से विवाद हुआ और उसकी जेसीबी रोक ली।
क्षेत्रीय पार्षद देवेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि नलकूप की मोटर खराब होने की सूचना जलकल विभाग को सोमवार को ही दी गई थी। विभाग ने मरम्मत मंगलवार को शुरू की, मगर शाम तक काम पूरा नहीं हुआ। फिर भी ठेकेदार जाने लगा। लोगों ने कहा कि पानी की बहुत समस्या है। इसलिए काम पूरा हो, मगर जब ठेकेदार तैयार नहीं हुआ और वह बुधवार को काम पूरा करने की बात पर अड़ा रहा। इससे लोग नाराज हो गए और प्रदर्शन करने लगे। ठेकेदार की जेसीबी भी रोक ली।
पार्षद ने कहा कि यह समस्या जलकल विभाग की लापरवाही के कारण है। यदि विभाग नए लगे नलकूप को कनेक्शन सप्लाई लाइन से जोड़ देता तो यह समस्या नहीं आती।