{"_id":"67448fde40f6addeb204c88d","slug":"water-chestnut-seller-dies-under-suspicious-circumstances-lucknow-news-c-13-knp1002-967047-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिंघाड़ा विक्रेता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिंघाड़ा विक्रेता की संदिग्ध हालात में मौत
Mon, 25 Nov 2024 08:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज इलाके में रहने वाले सिंघाड़ा विक्रेता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के बेटे ने तीन रिश्तेदारों पर पिता की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है। अलीगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखीमपुर खीरी निवासी सिंघाड़ा विक्रेता राजकुमार (42) परिवार संग अलीगंज बंधा रोड स्थित झोपड़-पट्टी में रहते थे। उनके बेटे राजू ने बताया कि रविवार रात पिता सिंघाड़ा बेचकर लौट रहे थे। रास्ते में रिश्ते के मामा सहित तीन रिश्तेदारों ने उनको रोक लिया और बहाने से साथ ले गए। आरोप है कि तीनों ने राजकुमार को रंजिश के चलते बेल्ट से मारापीटा। घायल राजकुमार घर पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजन उनको अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन उनको शव लेकर घर आ गए। सोमवार सुबह परिजनों ने राजकुमार की हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
हार्ट व विसरा जांच के लिए सुरक्षित
अलीगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हार्ट व विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद तिवारी ने बताया कि सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
मामा व दो रिश्तेदारों से कुछ दिन पहले हुआ था विवाद
राजू का आरोप है कि खीरी निवासी मामा एक महीने से घर पर ही रह रहे थे। हाल में ही राजू की शादी हुई थी तो राजकुमार ने मामा से दूसरी जगह किराये पर रहने की बात कही थी। इस पर मामा और दो रिश्तेदारों का राजकुमार से विवाद भी हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बीती रात आरोपियों ने मिलकर पिता को मारापीटा। इससे उनकी मौत हो गई।