फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wasim rizvi says due to sunni muslim delayed in ram mandir

राम मंदिर निर्माण में देरी के लिए कुछ कट्टरपंथी सुन्नी मुसलमान जिम्मेदार : वसीम रिजवी

Sun, 25 Nov 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Nov 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
wasim rizvi says due to sunni muslim delayed in ram mandir
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में हो रही देरी के लिए कट्टरपंथी सुन्नी मुसलमानों को जिम्मेदार बताया है। रविवार को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि न्याय में देरी और कट्टरपंथी सुन्नी समाज की हठधर्मी की वजह से पूरे देश में राम मंदिर को लेकर जो लहर पैदा हुई है, उसका नजारा आज अयोध्या में देखने को मिला है।

विज्ञापन


उन्होंने शिया समाज को इस मामले में सुन्नी मुसलमानों से दूरी बनाए रखने की नसीहत दी। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे को लेकर लगातार खराब होते माहौल के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति लगाए जाने पर वसीम रिजवी ने कहा कि इससे अयोध्या और यूपी में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। जिससे दोनों को फायदा पहुंचेगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पक्षधर वसीम रिजवी ने हाल ही में इस मुद्दे पर एक फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया था। फिल्म की कई बातों पर आपित्त जताई गई है। फिल्म के किरदारों के नाम वर्तमान में राजनीति के कुछ बड़े नेताओं से मिलते-जुलते हैं। कहा जा रहा है कि यह सियासी मकसद से बनाई गई है। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर वसीम रिजवी बाबरी मस्जिद के पक्षकारों व राममंदिर निर्माण में रोड़ा अटकाने वाले मुस्लिमों के खिलाफ मोर्चा खोलते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका यह बयान आज अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित धर्म सभा को लेकर आया है। अयोध्या में इस धर्मसभा में देश भर से करीब एक लाख लोग हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed