फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   washroom in parishadiya schools.

परिषदीय स्कूल: शौचालयो में ही ताला लगा देते हैं शिक्षक

Thu, 25 Sep 2014 10:11 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Sep 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
washroom in parishadiya schools.

सर्व शिक्षा अभियान से अरबों रुपये मिलने के बाद भी परिषदीय स्कूलों का बुरा हाल है। छात्र-छात्राओं के लिए या तो अलग-अलग शौचालय नहीं हैं या फिर बने हैं तो कुछ में ताले लगे हुए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के 3,318 स्कूलों में तो पैसे दिए जाने के बाद भी शौचालय नहीं बने हैं। इनमें छात्रों के 2047 और छात्राओं के 1271 शौचालय बनाए जाने बाकी हैं। यह जानकारी सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय को मिली है।
विज्ञापन


निदेशालय ने इस पर ऐतराज जताते हुए स्कूलों में बंद शौचालयों को खोलने व शेष का निर्माण जल्द कराने का निर्देश दिया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत केंद्र सरकार हर साल राज्य को पैसे देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे स्कूल भवन से लेकर शौचालय व बाउंड्रीवाल तक बनवाना होता है। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनवाने के लिए पैसे दिए जाते हैं।

केंद्र ने तय किए शौचालयों के मानक

washroom in parishadiya schools.

शिकायत तो यह भी है कि शिक्षक एक शौचालय में ताला लगवा देते हैं और इसका इस्तेमाल स्वयं करते हैं। इसके चलते छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है।

गांधी जयंती पर एक साथ शिलान्यास
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर शौचालय विहीन स्कूलों में इसका निर्माण जल्द ही शुरू कराने को कहा है।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए कहते हैं कि बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जिन स्कूलों में शौचालय नहीं हैं, वहां गांधी जयंती पर 2 अक्तूबर को एक साथ इनका निर्माण शुरू कराया जाए। शौचालय केंद्र सरकार के मानक के अनुसार ही बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed