{"_id":"5b6f08fc4f1c1bdd258b45ad","slug":"waseem-rizvi-issues-order-to-raise-slogan-of-bharat-mata-ki-jai","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त को 'भारत माता की जय बोलना' जरूरी: वसीम रिजवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त को 'भारत माता की जय बोलना' जरूरी: वसीम रिजवी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने वक्फ संपत्तियों पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय का नारा लगाना जरूरी कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि जो भी ऐसा नहीं करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में कई मुस्लिम नेताओं ने 'भारत माता की जय' का नारा बोलने पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
रिजवी ने कहा, शिया वक्फ बोर्ड ने आदेश जारी किया है कि 15 अगस्त को वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय का नारा लगाना जरूरी है और जो भी इस आदेश का पालन नहीं करेगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वसीम रिजवी अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। वो अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का खुलकर समर्थन करते आए हैं।