{"_id":"5a8338d14f1c1b28428b5286","slug":"waseem-rizvi-denied-his-statement-over-madarsas","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों में आतंकवाद की शिक्षा के बयान से मुकरे रिजवी, मीडिया पर फोड़ा ठीकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसों में आतंकवाद की शिक्षा के बयान से मुकरे रिजवी, मीडिया पर फोड़ा ठीकरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
वसीम रिजवी
- फोटो : amar ujala
मदरसों में आतंकवाद की शिक्षा देने के बयान से शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी मुकर गए हैं। उन्होंने मदरसा शिक्षकों की ओर से भेजे गए मानहानि नोटिस के जवाब में मीडिया पर ठीकरा फोड़ा है। कहा कि मैंने ऐसा बयान नहीं दिया। उनके जवाब पर असहमति जताते हुए शिक्षकों ने रिजवी को दोबारा नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
सैयद वसीम रिजवी ने बीते दिनों बयान दिया था कि मदरसों में आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है, जिससे मदरसे आतंक के रास्ते पर जा रहे हैं। इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के अध्यक्ष एजाज अहमद ने इस बयान को प्रदेश के 8554 मदरसों में तैनात 25550 शिक्षकों का अपमान बताया।
विज्ञापन
साथ ही उन्हें लीगल नोटिस भेज कर क्षतिपूर्ति के तौर पर प्रति शिक्षक दो-दो लाख रुपये का भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने कहा, वसीम रिजवी के बयान से प्रदेश सरकार के मदरसा बोर्ड की विश्वसनीयता पर भी दाग लगा है।
विज्ञापन
वसीम रिजवी ने नोटिस के जवाब में कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष एजाज अहमद ने बताया कि रिजवी ने अपने जवाब को पूरी तरह राजनीति पर केन्द्रित रखा। हम इससे संतुष्ट नहीं हैं। संघ की ओर से उन्हें दोबारा सात पेज का नोटिस भेजा गया है।