{"_id":"5c9b356abdec2213f10ddf2c","slug":"waseem-rizvi-comments-on-priyanka-gandhi-vadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वसीम रिजवी का विवादित बयान, बोले- इंदिरा गांधी का परिवार मुसलमान, प्रियंका पर भी की टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीम रिजवी का विवादित बयान, बोले- इंदिरा गांधी का परिवार मुसलमान, प्रियंका पर भी की टिप्पणी
Wed, 27 Mar 2019 02:08 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या के रीडगंज स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी।
- फोटो : अमर उजाला
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। इस पर कांग्रेस नेताओं ने गहरा रोष प्रकट करते हुए इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया।
विज्ञापन
वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर वसीम रिजवी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि बुधवार दोपहर एक प्रेसवार्ता में वसीम रिजवी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि वो बहुत खूबसूरत हैं, यदि वह पहले आई होतीं तो मैं उन्हें अपनी फिल्म में जफर खान की बहू का रोल दे देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप लगाया कि उनकी यह बातें महिला समाज व प्रियंका गांधी को अपमानित करने की नीयत से कहीं गईं हैं। इससे आचार संहिता का भी उल्लंघन होता है।
इस संदर्भ में नगर कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने कहा कि वह अभी कोतवाली में नहीं हैं, कोतवाली में तहरीर दी गई यह जानकारी मिली है। उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है, उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस संदर्भ में नगर कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने कहा कि वह अभी कोतवाली में नहीं हैं, कोतवाली में तहरीर दी गई यह जानकारी मिली है। उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है, उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन