{"_id":"6a73a3ed6eb7d375dc068c6f","slug":"warning-of-protest-issued-if-the-road-is-not-constructed-lucknow-news-c-13-lko1070-1862018-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मार्ग का निर्माण न होने पर दी प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मार्ग का निर्माण न होने पर दी प्रदर्शन की चेतावनी
Thu, 06 Aug 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
बैठक करते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी।
नगराम। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की मासिक बैठक में भजाखेड़ा गांव के खड़ंजा निर्माण का मुद्दा उठा। संगठन ने समस्या का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी से बात की। उन्होंने एस्टीमेट तैयार कर अगले माह निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। कमलापुर विचलका और कुबहरा के किसानों ने 700 मीटर अधूरे कच्चे मार्ग की समस्या भी उठाई। संगठन ने संबंधित विभागों को ज्ञापन देने के बाद कुबहरा में धरना-प्रदर्शन की घोषणा की। आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए रविवार को कुबहरा के सामुदायिक केंद्र में विशेष बैठक होगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव दिनेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह, जिला महामंत्री रामसिंह, जिला उपाध्यक्ष साहबदीन फौजी, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला सचिव अरविंद कुमार, रामकुमार यादव, अमृतलाल समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।