{"_id":"61476a118ebc3ece470eada0","slug":"wanted-woman-arrested-from-west-bengal-in-counterfeit-note-smuggling-case-ig-ats-had-kept-a-reward-of-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली नोट तस्करी मामले में वांछित महिला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, आईजी एटीएस ने रखा था 50 हजार का इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जाली नोट तस्करी मामले में वांछित महिला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, आईजी एटीएस ने रखा था 50 हजार का इनाम
Mon, 20 Sep 2021 02:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:51 PM IST
सार
यूपी एटीएस ने जाली नोट तस्करी में एक साल से वांछित चल रही महिला को पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार की गई महिला का नाम मुमताज बेगम है। यह कार्रवाई एटीएस की वाराणसी यूनिट ने की है।
विज्ञापन
UP ATS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एटीएस ने जाली नोट तस्करी में एक साल से वांछित चल रही महिला को पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार की गई महिला का नाम मुमताज बेगम है। यह कार्रवाई एटीएस की वाराणसी यूनिट ने की है।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार की गई मुमताज अपना नाम और पता बदलकर बंगाल के मालदा में रह रही थी। वह जमानत पर रिहा अपने बेटे कबीर के साथ इस कारोबार को संचालित कर रही थी। इंटेलीजेंस इनपुट मिलने के बाद उसे एटीएस की वाराणसी युनिट ने मालदा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला को मालदा में न्यायालय में पेश कर लखनऊ लाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले साल सितंबर माह में ही आगरा से गिरफ्तार किए गए तहसीन और वसीम के पास से 5 लाख 97 हजार रुपये जाली भारतीय मुद्रा बरामद की गई थी। जांच के दौरान एक दंपत्ति की भूमिका सामने आई थी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने बताया था कि मुमताज बेगम व उसका पति सदर अली मिलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी कर रहे हैं।
विज्ञापन
जाली नोट को यूपी के अलावा हरियाणा व एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। इसमें मुख्य भूमिका मुमताज बेगम की बताई गई थी। मुम्ताज पर आईजी एटीएस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में महिला का पति सदर अली पूर्व में ही एटीएस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है, जो लखनऊ जेल में बंद है।