{"_id":"5bac849e867a557ff47de9d7","slug":"walmart-and-flipkart-are-interested-to-work-for-the-farmers-of-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में किसानों की बेहतरी के लिए काम करेंगे वालमार्ट और फ्लिपकार्ट, ये है प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में किसानों की बेहतरी के लिए काम करेंगे वालमार्ट और फ्लिपकार्ट, ये है प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
Walmart-Flipkart
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वालमार्ट इंटरनेशनल की सीईओ जूडिथ मैक्केना और फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ बिन्नी बंसल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों व निवेश के माहौल की प्रशंसा करते हुए प्रदेश में किसानों की बेहतरी के लिए काम करने की इच्छा जताई। कहा, कंपनी यहां और स्टोर स्थापित करना चाहती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार नई अवस्थापना आधारित परियोजनाओं को लागू भी कर रही है, इससे प्रदेश में अवस्थापना सुविधाएं और बेहतर होंगी। उन्होंने बताया कि गेहूं, चावल, आलू, आम व दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में यूपी देश में पहले स्थान पर है। ऐसे में प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना काफी लाभकारी साबित होंगी।
सीएम ने वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट जैसे संस्थानों को लखनऊ के आम, इलाहाबाद के अमरूद जैसे फलों की ब्रांडिंग करने की सलाह दी। कहा, बड़ी आबादी होने के कारण यूपी में विशाल बाजार भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा नेपाल और बिहार भी यूपी से व्यापार से जुड़े हैं। ऐसे में वॉलमार्ट व फ्लिपकार्ट को लगभग 28-30 करोड़ की आबादी वाला विस्तृत बाजार उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना पर विशेष फोकस करने का भी सुझाव दिया।

मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने प्रतिनिधिमंडल को शासन की नीतियों और यूपी इन्वेस्टर्स समिट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि करीब 60,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है। इस मौके मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल, वॉलमार्ट के ईवीपी जेपी सुआरेज, प्रेसिडेंट व वॉलमार्ट इंडिया के सीईओ कृष अय्यर, चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स आफिसर रजनीश कुमार व वॉलमार्ट इंटरनेशनल के ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी वाइस प्रेसिडेंट पॉल डाइक मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को प्रयाग कुंभ के लोगो का प्रतीक भेंट किया।