फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waiting for patients in the neurosurgery department of KGMU

Lucknow News: केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग में मरीजाें की वेटिंग

Tue, 31 Mar 2026 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Waiting for patients in the neurosurgery department of KGMU
केजीएमयू।
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के न्यूरो सर्जरी विभाग में बेड की भारी कमी के कारण मरीजों की जान आफत में है। आलम यह है कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भी भर्ती के लिए लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका मर्ज और दर्द दोनों बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


ताजा मामला लखनऊ निवासी संतोष कुमार पांडे का है। 20 मार्च को ओपीडी में दिखाने के बाद 27 मार्च को उनकी एमआरआई रिपोर्ट में ब्रेन ट्यूमर की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सर्जरी न हुई तो आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है। इतनी गंभीर स्थिति होने पर जब मरीज ने भर्ती होने की गुहार लगाई तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि 44 मरीज पहले से ही वेटिंग लिस्ट में हैं। डरे हुए परिजनों का कहना है कि एक तरफ डॉक्टर जानलेवा बीमारी का डर दिखा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इलाज देने में हाथ खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन


बेड कम, लोड ज्यादा

न्यूरो सर्जरी विभाग में 120 बेड हैं, जिनमें से 56 ट्रॉमा सेंटर और बाकी शताब्दी फेज-2 में हैं। विभाग के प्रमुख डॉ. बीके ओझा के मुताबिक, बेड की तुलना में मरीजों का दबाव कहीं अधिक है। रोजाना 70 से ज्यादा नए मरीज आते हैं और कम से कम 10 को तत्काल ऑपरेशन की जरूरत होती है। संसाधनों की कमी के कारण केवल इमरजेंसी केस ही प्राथमिकता पर लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने आश्वासन दिया है कि यदि किसी विशेष मरीज की भर्ती में समस्या आ रही है, तो उसका संज्ञान लेकर समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed