फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waiting for admission in emergency, pregnant woman's pain increasing

Lucknow News: इमरजेंसी में भर्ती का इंतजार, गर्भवती का बढ़ा रहा दर्द

Sun, 23 Nov 2025 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Waiting for admission in emergency, pregnant woman's pain increasing
इमरजेंसी के गेट पर खड़ीं गर्भवतीं।
लखनऊ। वीरांगना अवंतीबाई महिला अस्पताल (डफरिन) की इमरजेंसी में गर्भवतियों को भर्ती के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। डेढ़ से दो घंटे के इंतजार के बाद वह भर्ती हो पा रही हैं। इमरजेंसी में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में उनका दर्द और भी बढ़ रहा है। इसे लेकर तीमारदारों में काफी रोष है। डफरिन 326 बेड की क्षमता का अस्पताल है। 24 घंटे इमरजेंसी का संचालन हो रहा है। इमरजेंसी में 12 बेड हैं। हर दिन औसतन 25-30 सामान्य और सिजेरियन प्रसव भी होते हैं।
विज्ञापन

डेट मिली, मगर भर्ती होने में लग गया एक घंटा
बालागंज की रहने वाली गर्भवती अंजलि को भर्ती के लिए शनिवार को डेट मिली थी। वह पति के साथ दोपहर करीब 12 बजे इमरजेंसी पहुंचीं। वहां एक घंटे तक वह इंतजार करती रहीं। पति चिकित्सक और स्टाफ से जल्द भर्ती करने के लिए मिन्नत करते रहे। एक घंटे बाद अंजलि कोभर्ती के लिए इमरजेंसी के अंदर बुलाया गया।
विज्ञापन

सुबह आईं और दोपहर के बाद आया नंबर
खदरा मदेयगंज की रहने वाली प्रसूता नाजिया की नॉर्मल डिलवरी डफरिन अस्पताल में हफ्ते भर पहले हुई थी। प्रसव के बाद अस्पताल से उनकी छुट्टी हो गई थी। इस दौरान प्रसूता को लगाए गए टांके खुल गए थे। दर्द उठने पर वह पति के साथ सुबह 10 बजे इमरजेंसी आई थीं। दोपहर डेढ़ बजे तक प्रसूता को इमरजेंसी के अंदर नहीं बुलाया गया। वह नवजात बच्चे को लेकर इमरजेंसी के बाहर पड़ी कुर्सी पर बैठी इंतजार करती रहीं। पति सुफियान ने बताया कि चार घंटे के इंतजार के बाद इमरजेंसी में बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iइमरजेंसी में गर्भवती के भर्ती होने में देरी होने के आरोप बेबुनियाद हैं। इमरजेंसी में मेडिकल अफसर गर्भवती की जांच-पड़ताल करते हैं। इस दौरान थोड़ा वक्त लगता है। फिलहाल मामले को दिखवाया जाएगा।I

I- डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, डफरिन अस्पतालI

इमरजेंसी के गेट पर खड़ीं गर्भवतीं।

इमरजेंसी के गेट पर खड़ीं गर्भवतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article