फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wait is over: Vehicles will run on Purvanchal Expressway this month, Gorakhpur and Bundelkhand Expressways will also be completed by March-April

इंतजार खत्म : इसी महीने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दौड़ेंगे वाहन, गोरखपुर और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे भी मार्च-अप्रैल तक हो जाएंगे पूरे

Tue, 03 Aug 2021 10:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Aug 2021 10:35 PM IST
सार

प्रदेश में सभी निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर काम तेजी से चल रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे इसी महीने चालू हो जाएगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के दोनों साइड में 30 अप्रैल तक वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।

विज्ञापन
Wait is over: Vehicles will run on Purvanchal Expressway this month, Gorakhpur and Bundelkhand Expressways will also be completed by March-April
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में सभी निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर काम तेजी से चल रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे इसी महीने चालू हो जाएगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के दोनों साइड में 30 अप्रैल तक वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। वहीं, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी मार्च तक पूरा हो जाएगा। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भी 90 फीसदी से ज्यादा जमीन मिल चुकी है।

विज्ञापन


यह स्थिति मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक में इन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सामने आई। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सभी एक्सप्रेस-वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फैसिलिटी टॉयलेट, साइनेज, मार्ग प्रकाश और पेट्रोल पंप की स्थापना का कार्य भी जल्द पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की एक साइड 28 फरवरी और दोनों साइड 30 अप्रैल तक यातायात के लिए खोल दी जायेगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना के सभी कार्य 30 सितंबर तक पूरे हो जाएंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का मुख्य कैरिज-वे मार्च तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसी तरह से गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए 90.74 प्रतिशत भूमि मिल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए निविदा की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए। यूपीडा के सीईओ अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का मेन कैरिज-वे 31 अगस्त तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार, अपर मुख्य सचिव कार्यक्रम क्रियांवयन सुरेश चंद्रा, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed