{"_id":"5d7f90b48ebc3e93da7878c8","slug":"wait-is-over-cm-yogi-adityanath-will-flag-off-tejas-express-in-october","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खत्म हुआ इंतजार : मुख्यमंत्री योगी अक्टूबर में हरी झंडी दिखाकर तेजस को करेंगे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म हुआ इंतजार : मुख्यमंत्री योगी अक्टूबर में हरी झंडी दिखाकर तेजस को करेंगे रवाना
Mon, 16 Sep 2019 07:10 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 16 Sep 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
tejas express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे केटरिंग और टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा संचालित पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस चार अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार अक्टूबर को इसे हरी झंडी दिखाकर लखनऊ से दिल्ली की ओर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC)'s first train, Delhi-Lucknow Tejas Express, will flagged-off from Lucknow by Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath on October 4, 2019. pic.twitter.com/A75KaP11mL
— ANI UP (@ANINewsUP) September 16, 2019
विज्ञापन
दरअसल, लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच देश की पहली कारपोरेट सेक्टर की सेमी हाईस्पीड ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को लेकर आईआरसीटीसी व रेलवे बोर्ड अधिकारियों के बीच मंथन चल रहा था। संचालन को लेकर कई पेचीदगियों पर बातचीत हुई और रास्ते निकाले गए। इसके बाद घोषणा कर दी गई।
इस ट्रेन को हफ्ते में छह दिन चलाया जाएगा और ट्रेन का रैक पहले गोमतीनगर रेलवे स्टेशन की वॉशिंग पिट पर खड़ा था, जहां से इसे लाकर ऐशबाग कोचिंग डिपो में खड़ा कर दिया गया है। इसी बीच ट्रेन को अक्टूबर में चलाने की तैयारियां की जा रही हैं।
इस बाबात रेलमंत्री पीयूष गोयल को प्रस्ताव भी भेज दिया गया था। इतना ही नहीं ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वक्त मांगा गया है। ट्रेन की ब्रांडिंग में प्रदेश सरकार की भूमिका रहेगी।