फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voting percentage in third phase of Panchayat election in UP

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 62 फीसदी मतदान

Sun, 18 Oct 2015 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Oct 2015 10:12 AM IST
विज्ञापन
Voting percentage in third phase of Panchayat election in UP

बीते दो चरणों की तरह ही पंचायत चुनाव का तीसरा चरण भी छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक निपट गया। 69 जिलों के 715 जिला पंचायत सदस्य व 18016 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए हुए चुनाव में करीब 62 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन


चार जिलों के छह बूथों पर गड़बड़ी के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने फिर से मतदान कराने का फैसला किया है। तीसरे चरण में राज्य निर्वाचन आयोग की सख्ती का असर भी दिखाई दिया।
विज्ञापन


जहां चुनावी मशीनरी पर बिना किसी गड़बड़ी के चुनाव कराने का दबाव रहा वहीं पुलिस व प्रशासनिक अमला किसी अप्रिय घटना को लेकर सतर्क रहा। नतीजतन बिना किसी हिंसा या बड़ी घटना के चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला। कुछ इलाकों में लाइन लंबी होने के कारण देर शाम तक वोट डाले गए। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को 41408 मतदान स्थलों में से केवल छह पोलिंग बूथों पर पर पुनर्मतदान के आदेश दिए गए हैं।

चुनाव के दौरान ही फायरिंग

Voting percentage in third phase of Panchayat election in UP

इनमें से तीन जगह बलिया, देवरिया व बदायूं के एक-एक बूथ पर तो मतपत्रों की गड़बड़ी के कारण मतदान दोबारा कराना पड़ रहा है। जबकि बस्ती के तीन बूथों पर कानून व्यवस्था के कारण पुनर्मतदान होगा।

बलिया में चुनाव के दौरान ही फायरिंग हो गई। यहां पर विकासखंड सोहांव के थाना नरही के गांव रायगढ़ में वर्तमान प्रधान जगत नारायण यादव व रमेश एवं जनार्दन यादव के बीच झगड़ा हो गया। इस बीच एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि उसका बेटा घायल है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने बताया कि यह चुनाव से जुड़ा मसला न होकर आपसी रंजिश का मामला है। जहां पर यह घटना हुई वह सीट एससी कोटे की आरक्षित थी।

किया गया बूथ कैप्चरिंग का प्रयास

Voting percentage in third phase of Panchayat election in UP

बस्ती के विकासखंड हरैया में पोलिंग बूथ संख्या 81, 82 व 83 में असमाजिक तत्वों ने गड़बड़ी की है। यहां बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया गया है। इसी को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने यहां पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया है।

यहां होगा पुनर्मतदान
देवरिया-एक
बलिया-एक
बदायूं-एक
बस्ती-तीन

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल का कहना है कि बलिया की घटना छोड़ दी जाए तो लगभग पूरे प्रदेश में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुए हैं। बलिया की घटना भी आपसी रंजिश का परिणाम है। यहां पर चुनाव बाधित नहीं हुआ है। तीन चरण के चुनाव हो चुके हैं। अब सिर्फ एक चरण का चुनाव बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed