फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voting for Pradhani election.

देखें, प्रधानी के पहले चरण के चुनाव से जुड़े अपडेट

Sat, 28 Nov 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Nov 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
Voting for Pradhani election.

प्रधानी चुनाव के लिए हुए पहले चरण के मतदान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया हालांकि कुछ जगहों कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई।

विज्ञापन


चिनहट के मखदूमपुर के बूथ नंबर 117 में कुछ लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में एफआईआर दर्ज करने के आदेश हुए। बलरामपुर ब्लॉक गैसड़ी व पचपेड़वा में तीन बजे तक 48.5 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


सुबह सात बजे से 11:00 बजे तक चिनहट में 34.75%, बीकेटी में 29.5% और कुल 32.12% मतदान हुआ।

बता दें, 15646 ग्राम पंचायतों में कुल 126161 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गुरुवार देर शाम राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि इस चुनाव के लिए 20935 मतदान केंद्र व 47303 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 29768710 मतदाता अपने उम्मीदवारों को चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो इसके लिए सभी जिलों के एसएसपी व डीएम को साफ निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण के चुनाव में ग्राम प्रधान की एक सीट के लिए औसतन आठ उम्मीदवार मैदान में हैं।

आयोग ने अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा है। इनकी पूरे समय वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के अलावा अन्य व्यक्तियों की भीड़ एकत्रित न होने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले चरण में 44.5 फीसदी महिला उम्मीदवार

Voting for Pradhani election.

पहले चरण के चुनाव में 44.5 प्रतिशत महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। इस चरण में 55.5 फीसदी उम्मीदवार पुरुष हैं।

यूं तो पंचायत चुनाव में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। लेकिन पहले ही चरण में 44.5 फीसदी महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। इससे साफ है कि आरक्षित सीटों के अलावा भी कई स्थानों पर महिला उम्मीदवार खड़ी हैं।

चुनाव एक नजर

कुल ब्लॉक--221
कुल ग्राम पंचायतें--15646
कुल ग्राम पंचायत वार्ड--196578

कुल मतदान केंद्र--20935
कुल मतदेय स्थल--47303
कुल पुरुष मतदाता--15874123
मुल महिला मतदाता--13894587
कुल मतदाता--29768710
ग्राम प्रधानों के कुल उम्मीदवार--126161

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed