फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   voters, whose names like celebraties cast their votes.

आपको पता है, लखनऊ में सोनिया गांधी, नरेंद्र मोदी और शाहरुख ने डाला वोट!

Mon, 20 Feb 2017 08:56 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Feb 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
voters, whose names like celebraties cast their votes.
- फोटो : amar ujala

नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी व शाहरुख खान ने भी लखनऊ में वोट डाले। अमित शाह व माधुरी दीक्षित भी मतदान में पीछे नहीं रहीं। हालांकि सोनिया गांधी काफी देर तक इस भ्रम में रहीं कि वह वोट कांग्रेस को दें या फिर गठबंधन के प्रत्याशी सपा को दें।

विज्ञापन


चौंकिए नहीं...। ये कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पीएम नरेंद्र मोदी या फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नहीं हैं बल्कि लखनऊ के आम मतदाता हैं। यह महज इत्तेफाक ही है कि इनके नाम देश के पीएम या फिर अन्य वीवीआईपी सेलिब्रिटी से मिलते-जुलते हैं।
विज्ञापन


सबसे खास बात यह है कि जैसे ही यह पोलिंग बूथों पर वोट डालने गए इनके नाम देखकर मतदान कर्मी भी चौंक गए।

नरेंद्र मोदी ने प्राइमरी स्कूल में वोट डाला

voters, whose names like celebraties cast their votes.

सोनिया गांधी लखनऊ मध्य सीट से मतदाता हैं। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी मारूफ खान चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सपा से रविदास मेहरोत्रा हैं।

कांग्रेस ने मारूफ का टिकट गठबंधन प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा के समर्थन में वापस ले लिया था, लेकिन मारूफ बैठने को तैयार नहीं हुए। इसलिए काफी देर तक सोनिया भ्रम में रहीं कि वे अपना वोट किसे दें। इसी उधेड़बुन के बीच उन्होंने अपना मत दे दिया।

नरेंद्र मोदी ने गोमतीनगर स्थित हुसेड़िया के राम आसरे पुरवा में प्राइमरी स्कूल में वोट डाला। लखनऊ पूर्व की इस सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन, कांग्रेस से अनुराग भदौरिया व बसपा से सरोज कुमार शुक्ला किस्मत आजमा रहे हैं।

वहीं, अमित शाह ने भी लखनऊ पूर्व विधानसभा में अपना वोट डाला। उन्होंने इंदिरानगर के सेक्टर 11 में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वोट डाला।

गांधी फैमिली से कोई लेना-देना नहीं

voters, whose names like celebraties cast their votes.

38 वर्षीय सोनिया गांधी तो पति संजय गांधी के साथ वोट डालने विष्णु नगर स्थित शिक्षा निकेतन कन्या इंटर कॉलेज आईं थीं। इनका गांधी फैमिली से कोई लेना देना नहीं है।

बल्कि यह परिवार 1947 में जब देश का बंटवारा हुआ था तब यह परिवार लखनऊ में शिफ्ट हुआ था। संजय के बड़े भाई राजीव गांधी लखनऊ कैंट के वोटर हैं।

ये फिल्म स्टार नहीं आम मतदाता हैं
शाहरुख खान व माधुरी दीक्षित भी फिल्म स्टार नहीं बल्कि आम मतदाता हैं। शाहरुख ने हमिरापुर पंचायत भवन मोहनलालगंज में वोट डाला। वहीं माधुरी दीक्षित ने कैंट में आलमबाग स्थित दामोदर इंटर कॉलेज स्नेहनगर में वोट डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed