फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voter list revision starts in Uttar Pradesh.

UP News: एक अक्तूबर तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा बन सकेंगे मतदाता, संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू

Thu, 10 Nov 2022 09:19 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Nov 2022 09:19 AM IST
सार

यूपी में विधासभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का प्रकाशन पांच जनवरी को किया जाएगा। युवा मतदाता 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई तथा 1 अक्तूबर  2023 को मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Voter list revision starts in Uttar Pradesh.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान बुधवार से शुरू हुआ। लखनऊ विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने अभियान का आगाज करते हुए कहा कि 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई तथा 1 अक्तूबर  2023 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया जाएगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं पुनरीक्षण कार्य से संबद्ध अधिकारियों के तबादले पर 5 जनवरी तक रोक रहेगी।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव वाले क्षेत्रों को छोड़कर शेष सभी क्षेत्रों में पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का ड्राफ्ट प्रकाशन किया गया है। 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। मतदाता पंजीकरण के लिए 12 नवंबर, 20 नवंबर, 26 नवंबर और 4 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 दिसंबर को निर्वाचक नामावलियों के संबंध में दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 5 जनवरी 2023 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। शासन निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बिना मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े किसी भी अधिकारी का तबादला नहीं कर सकेगा। कार्यक्रम को जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने भी संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed