फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   voter list review camp from 4 december.

UP News: मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष शिविर कल, उपचुनाव वाली जगहों को छोड़कर पूरे प्रदेश में लगेंगे शिविर

Sat, 03 Dec 2022 09:36 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Dec 2022 09:36 AM IST
सार

यूपी में 4 दिसंबर को सभी बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर मैनपुरी की पांच विधानसभा, रामपुर और खतौली को छोड़कर पूरे प्रदेश में लगेंगे।

विज्ञापन
voter list review camp from 4 december.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 4 दिसंबर को सभी बूथों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में मतदाताओं के नाम जोड़ने और संशोधन की कार्रवाई होगी। मतदाता सूची के ड्राफ्ट पर दावे और आपत्तियां 8 दिसंबर तक की जा सकेंगी।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की किशनी, भोगांव, करहल, जसवंतनगर और मैनपुरी विधानसभा क्षेत्रों, रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इनमें एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले मिले 1.68 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5.63 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP By Elections : आज थम जाएगा उप चुनाव के लिए प्रचार का शोर, राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत


उन्होंने बताया कि अब तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 7.70 लाख, नाम हटवाने या संशोधन के लिए 4.70 लाख और फोटो अपडेट कराने के लिए 66 हजार आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed